Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के 'वीकेंड का वार' पर स्काउट ओपी (Scout OP) को रियलिटी चेक देने पहुंचीं उनकी गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी (Kaashvi Hiranandani) की मुश्किलें अब काफी बढ़ती हुई दिख रही हैं. नेशनल टीवी पर लव गिल (Love Gill) की नीयत पर सवाल उठाने और उन पर गंभीर आरोप लगाने के बाद सोशल मीडिया पर काशवी को जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है. पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट्स और जनता के गुस्से को देखते हुए अब काशवी ने आखिरकार अपनी गलती मानते हुए माफी मांग ली है.

लव गिल पर टिप्पणी के बाद इंटरनेट पर भड़का गुस्सा

'वीकेंड का वार' के एपिसोड में काशवी द्वारा लव गिल को मैनिपुलेटिव और रणनीतिक बताने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने लव का सपोर्ट करना शुरू कर दिया. पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट्स समेत कई यूजर्स ने काशवी के इस बर्ताव और कैरेक्टर असेसिनेशन की कड़ी निंदा की.

काशवी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मांगी दिल से माफी

लगातार हो रही ट्रोलिंग के बीच काशवी ने अपनी गलती स्वीकारते हुए लिखा कि उनके कुछ शब्द काफी असंवेदनशील थे. उन्होंने कहा—"किसी और की नीयत या चरित्र पर फैसला सुनाना मेरा अधिकार नहीं है. मेरा इरादा किसी महिला के खिलाफ नफरत फैलाना नहीं था और मैं इसके लिए माफी मांगती हूं."

भावनाओं में बहकर हुई गलती पर जताई जिम्मेदारी

काशवी ने अपनी सफाई में कहा कि शो में लव की हरकतों और रणनीतियों को देखकर उनके अंदर गुस्सा भर गया था, जिसके चलते वह भावनाओं में बह गईं. हालांकि, उन्होंने माना कि एक जिम्मेदार पर्सन के रूप में उन्हें अपनी बात ज्यादा समझदारी से रखनी चाहिए थी.

लाइव स्ट्रीम में स्काउट को दिया रियलिटी चेक

अपनी लाइव स्ट्रीम के दौरान काशवी ने बताया कि स्काउट उनके बहुत करीब हैं, इसलिए उन्हें रियलिटी चेक देना बेहद जरूरी था. हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि अब वह अपनी बातों को लेकर ज्यादा सतर्क रहेंगी क्योंकि उनके बयानों के अलग-अलग मतलब निकाले जा रहे हैं.

स्काउट और लवप्रीत का विवादित मसाज मुद्दा

यह पूरा मामला तब गरमाया जब रोहित शेट्टी ने शो में स्काउट और लवप्रीत गिल के बीच 'भाई-बहन' के रिश्ते और विवादित मसाज को लेकर सवाल उठाए थे, जिसके बाद काशवी ने स्टेज पर आकर लवप्रीत पर स्काउट को अपनी बातों में फंसाने का आरोप लगाया था.