Bigg Boss 20: पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रही हैं, कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने पति रैपर बादशाह संग तलाक लेने को लेकर पोस्ट शेयर किया था, जिसके बाद उनका रिश्ता क्यों टूटा लोग यह जानने के लिए परेशान दिखे, हालांकि शो में आने पहले ही ईशा ने अपने रिश्ते पर कुछ न बोलने की बात कही थी, लेकिन अब एक्ट्रेस शो में खुद अपने रिश्ते के टूटने की वजह बताती नजर आईं. जिसने फैंस को हैरान कर दिया है.
ईशा का कनिका के सामने खुलासा
ईशा रिखी शुरुआत से ही कहती आई थीं कि वह अपने पुराने रिश्ते और बादशाह से जुड़ी बातों को शो में डिस्कस नहीं करना चाहतीं. हालांकि, अब एक्ट्रेस ने कनिका से बातचीत के दौरान अपने रिश्ते का दर्द बयां किया. ईशा ने सीधे तौर पर बादशाह का नाम लेकर कोई आरोप नहीं लगाया, लेकिन उनकी बातों से साफ संकेत मिला कि उनका पिछला रिश्ता उनके लिए आसान नहीं था.
रिश्ते पर क्या बोलीं ईशा?
कनिका से बातचीत के दौरान ईशा ने कहा कि वह किसी की बात पर सिर्फ इसलिए भरोसा नहीं करतीं क्योंकि कोई उनके पार्टनर के बारे में कुछ कह रहा है. वह तब तक किसी बात को सच नहीं मानतीं, जब तक उन्हें खुद कोई चीज दिखाई न दे.
ईशा ने शेयर किया अपना अनुभव
ईशा ने समझाया कि रिश्ते में अगर कोई उनके बारे में कुछ कहे तो वह सामने वाले से सबूत मांगेंगी. उनका मानना है कि बिना सबूत किसी की बात पर भरोसा करना सही नहीं है. इसके बाद ईशा ने अपने अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि कई बार रिश्ते के खत्म होने के बाद इंसान को एहसास होता है कि पूरे समय उसके साथ धोखा हो रहा था. जब कनिका ने उनसे पूछा कि उन्हें किस तरह के धोखे का सामना करना पड़ा था. फिजिकल, इमोशनल या सोशल? इस पर ईशा ने कुछ देर रुककर जवाब दिया, 'ये सभी.'
'बीच में लटका रहना बहुत टॉक्सिक होता है'
ईशा ने रिश्ते में खुद को अधर लटका महसूस करने के साथ ही उसे बेहद टॉक्सिक बताया. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि किसी को यह महसूस कराया जाए कि वह आपकी जिंदगी में सबसे खास है, उसे उसी तरह अपने साथ रखा जाए, लेकिन बाद में पता चले कि असल में उसे वह जगह कभी मिली ही नहीं.
'रिश्ते में रहना टॉक्सिक'
ईशा ने यह भी बताया कि उन्हें अपने पार्टनर के सोशल सर्कल के हर व्यक्ति से नहीं, बल्कि कुछ चुनिंदा लोगों से ही मिलवाया गया था. उनकी इन बातों के बाद एक बार फिर उनके और बादशाह के रिश्ते को लेकर चर्चा तेज हो गई है.