Bigg Boss 20: टीवी का पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ अपनी शुरुआत के साथ ही चर्चाओं में छा गया है. शो शुरू होने के पहले ही दिन कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त घमासान देखने को मिला है. जहां माही विज ने आते ही घर में अपना बॉसी एटिट्यूड दिखाना शुरू कर दिया है, वहीं कनिका मान भी अपने माइंड गेम को सेट कर रही हैं. इसी बीच मेकर्स ने शो के तीसरे एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें 23 साल की अरिश्फा खान भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे और टीवी स्टार माही विज से अकेले ही लड़ती नजर आ रही हैं. वहीं, इन तीनों की लड़ाई देखकर मैरी कॉम अपनी हंसी नहीं रोक पा रही हैं. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है.
आम्रपाली दुबे से हुई अरिश्फा खान की लड़ाई
एपिसोड 3 के प्रोमो में दिखाया गया है कि घर के सभी सदस्य लिविंग एरिया के सोफे पर बैठे हुए हैं. इस दौरान आम्रपाली दुबे ने अरिश्फा खान को बच्ची बताया. इस पर अरिश्फा ने आम्रपाली दुबे की तरफ इशारा करते हुए कहा, 'इन्हें लगता है कि मैं बच्ची हूं. इन्हें लगता है कि मैं बच्ची हूं.' इसके बाद अरिश्फा कहती हैं, ‘आप भले ही मुझे बच्ची समझती हैं, लेकिन मेरा दिमाग आपसे ज्यादा शार्प होगा.’ अरिश्फा की इस बात का जवाब देते हुए आम्रपाली दुबे ने कहा, 'हां, कट रही है तेरी रील, कट रही है.' इस पर अरिश्फा भड़क जाती हैं और सोफे से उठकर चिल्लाते हुए कहती हैं, 'मुझे रील कटवाने की कोई जरूरत नहीं है, मेरी रील यूं ही कट जाती हैं.'
बीच में कूदीं माही विज…
देखते ही देखते आम्रपाली और अरिश्फा की ये तू-तू मैं-मैं गंभीर लड़ाई में बदल जाती है. अरिश्फा ने सोफे की तरफ इशारा करते हुए चिल्लाकर कहा, 'आप सभी हिपोक्रेट लोग.' अरिश्फा की बात सुनकर माही विज भड़क गईं और लड़ाई के बीच में कूद पड़ीं. माही विज ने भी अरिश्फा से चिल्लाते हुए कहा, 'काहे का हिपोक्रेट लोग…' इस पर अरिश्फा कहती हैं, 'मैंने आपसे कुछ नहीं कहा.' माही विज गुस्से में कहती हैं, ‘तो फिर तुम लोग क्या होता है.’ इसके बाद आम्रपाली दुबे और माही विज, दोनों ही अरिश्फा खान से लड़ने लगती हैं. इस पर अरिश्फा खान कहती हैं कि आप लोग तो गाली दे रही हैं.
लड़ाई देखकर छूटी मैरी कॉम की हंसी
वहीं, माही विज और आम्रपाली दुबे के साथ अरिश्फा की लड़ाई देखकर मैरी कॉम किचन में हंसती नजर आती हैं और बाकी के घरवाले दंग रह जाते हैं. लेटेस्ट प्रोमो को देखकर लग रहा है कि शो के तीसरे एपिसोड में खूब ड्रामा देखने को मिलेगा. बता दें कि माही विज पहले दिन से ही सुर्खियों में छाई हुई हैं.