Live Updates
23:47 (IST) 07 Dec 2025
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE: बिग बॉस 19' के विनर बने गौरव खन्ना

बिग बॉस 19′ की ट्रॉफी टीवी के सुपरस्टार गौरव खन्ना के नाम हो गई है. गौरव इस सीजन के विनर चुने गए हैं.

23:23 (IST) 07 Dec 2025
Bigg Boss 19 finale : टॉप 3 से बाहर हुए प्रणित मोरे

‘बिग बॉस 19’ के आखिरी पड़ाव पर आकर प्रणित मोरे घर से बघर हो गए हैं. बता दें कि उनसे पहले अमाल और तान्या का एविक्शन हो गया है. अब गौरव और फरहाना के बीच कड़ी टक्कर होगी. आगे पढ़े

23:10 (IST) 07 Dec 2025
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE: सलमान खान ने धर्मेंद्र को किया याद

सलमान खान ने ‘बिग बॉस 19’ के ग्रैंड फिनाले में धर्मेद्र को याद किया और वो भावुक हो गए. बता दें कि उनका हाल ही में निधन हो गया था.

23:01 (IST) 07 Dec 2025
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE: टॉप 4 से बाहर हुईं तान्या मित्तल

बिग बॉस 19′ के ग्रैंड फिनाले रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है. टॉप 4 से तान्या मित्तल बाहर हो गई हैं.

22:50 (IST) 07 Dec 2025
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE: फिनाले में पहुंचे कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे

ग्रैंड फिनाले की रात बिग बॉस 19′ के सेट पर कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे पहुंचे.

22:39 (IST) 07 Dec 2025
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE: अश्नूर और अभिषेक का डांस परफॉर्मेंस

बिग बॉस 19′ के ग्रैंड फिनाले में अश्नूर और अभिषेक का डांस परफॉर्मेंस हुआ.

22:26 (IST) 07 Dec 2025
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE: अमाल मलिक हुए एविक्ट

अमाल मलिक हुए ‘बिग बॉस 19’ के घर से बाहर हो गए हैं. अब टॉप 4 के बीच मुकाबला होगा, जिसमें गौरव, फरहाना, प्रणित और तान्या हैं.

22:08 (IST) 07 Dec 2025
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE: पवन सिंह पहुंचे फिनाले

बिग बॉस 19′ के ग्रैंड फिनाले मे पवन सिंह की एंट्री हुई और उन्होंने सलमान खान को भाई कहा.

21:34 (IST) 07 Dec 2025
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE: फाइनलिस्ट्स की फैमिली और बेघर हुए कंटेस्टेंट्स

ग्रैंड फिनाले की रात फाइनलिस्ट्स को देखने के लिए उनके परिवार वाले और बेघर हुए कंटेस्टेंट्स भी आए.

21:29 (IST) 07 Dec 2025
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE: सलमान ने घरवालों के साथ मस्ती-मजाक किया शुरू

बिग बॉस 19 के सभी 5 फाइनलिस्ट्स के साथ सलमान खान मजाक-मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं.

21:24 (IST) 07 Dec 2025
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE: फिनाले की परफॉर्मेंस शुरू

सभी टॉप 5 फाइनलिस्ट्स की परफॉर्मेंस शुरू हो गई. सबसे पहले तान्या ने परफॉर्मेंस दी. इस तरह सभी ने स्टेज पर तहलका मचा दिया.

21:07 (IST) 07 Dec 2025
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE: सभी फाइनलिस्ट्स ने बताई अपनी फेवरेट जगह

जैसे ही बिग बॉस 19′ का ग्रैंड फिनाले शुरू हुआ तो सभी फाइनलिस्ट्स ने अपनी-अपनी जगह के बारे में बताया और लिखा.

21:04 (IST) 07 Dec 2025
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE: 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले हुआ लाइव

बिग बॉस 19′ का ग्रैंड फिनाले जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे से शुरू हो गया है. कलर्स चैनल पर रात 10:30 बजे से शुरु होगा.

20:48 (IST) 07 Dec 2025
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE: 'बिग बॉस 19' फिनाले कुछ देर में होगा लाइव

‘बिग बॉस 19’ के ग्रैंड फिनाले का इंतजार कुछ ही मिनटों में खत्म होने वाला है. बता दें कि जिओ हॉटस्टार पर ये शो रात 9 बजे से शुरू होगा. वहीं कलर्स पर रात 10:30 बजे से शुरु होगा.

20:26 (IST) 07 Dec 2025
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE: घरवालों को किया रोस्ट करते दिखे सलमान खान

ग्रैंड फिनाले में सलमान खान घरवालों को रोस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं. कुछ ही देर में फिनाले शुरु हो जाएगा.

20:00 (IST) 07 Dec 2025
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE: फिनाले में सलमान खान की ग्रैंड एंट्री

सलमान खान की एंट्री ‘बिग बॉस 19’ के ग्रैंड फिनाले मे बेहद जबरदस्त दिखी. प्रोमो सलमान ने ‘मेरा ही जलवा’ गाने पर किया डांस किया.

19:20 (IST) 07 Dec 2025
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE: अमाल मलिक हुए विनर की रेस से बाहर!

‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड फिनाले आज रात 9 बजे से जिओ हॉटस्टार पर शुरु होगा, लेकिन इसी बीच बताया जा रहा है कि अमाल मलिक विनर की रेस से बाहर हो गए हैं. @BBossLivefeed नाम के एक्स पेज ने यह दावा करते हुए पोस्ट डाला है.

19:02 (IST) 07 Dec 2025
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE: सुपरस्टार लुक में दिखे गौरव खन्ना

‘बिग बॉस 19’ के ग्रैंड फिनाले के प्रोमो में गौरव खन्ना का भी अंदाज एकदम सुपरस्टार वाला लग रहा है.

18:58 (IST) 07 Dec 2025
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE: तान्या ने दिखाया संस्कारी लुक

अपनी कहानियों को लेकर चर्चाओं में रहीं तान्या मित्तल ने बिग बॉस 19 फिनाले के मंच पर संस्कारी लुक दिखाया.

18:51 (IST) 07 Dec 2025
Bigg Boss 19 Grand Finale LIVE: अमाल मलिक का शानदार परफॉर्मेंस वाला लुक

बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले के प्रोमो में अमाल मलिक भी शानदार परफॉर्मेंस से रौनक बिखेरते दिख रहे हैं.

Bigg Boss Season 19, Grand Finale Live Updates: टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के ग्रैंड फिनाले का मुकाबला काफी रोमांचक हो गया है. अमाल मलिक एविक्ट हो गए थे. वहीं अब तान्या मित्तल बाहर हो गई हैं. इसके बाद प्रणित मोरे भी एविक्ट हो गए हैं. जहां अब ट्रॉफी का मुकाबला बाकी के बचे 2 कंटेस्टेंट्स के बीच होगा. शो के ग्रैंड फिनाले का इंतजार फाइनलिस्ट कंटेस्टेंट के साथ-साथ फैंस को भी है. हर कोई ये जानने के लिए बैचेन है कि 'बिग बॉस 19' का विनर कौन है? शो के विनर की रेस में टॉप 5 कंटेस्टेंट्स थे, जिसमें गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल और अमाल मलिक शामिल हैं. इस 15 हफ्ते के सीजन में ये पांचों कंटेस्टेंट्स अलग-अलग मुद्दों के लिए सुर्खियों में बने रहे. जहां इन लोगों ने कई सारे इमोशनल पल जीए, तीखी बहस की और एक दूसरे के साथ रिश्ते बनाए और बिगाड़े भी.

कौन बनेगा ‘बिग बॉस 19’ विनर?

‘बिग बॉस 19’ की शुरुआत में कुल 18 कंटेस्टेंट्स ने घर में एंट्री ली थी. इसके बाद शो में शहबाज बदेशा और मालती चाहर की वाइल्डकार्ड एंट्री हुई. सभी को पछाड़ते हुए सिर्फ 5 कंटेस्टेंट्स ही फाइनल में पहुंच पाए. इस बार बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने की रेस में गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, प्रनीत मोरे, फराहाना भट और अमाल मलिक दौड़ रहे हैं. ये तो फिनाले की रात को ही साफ हो पाएगा कि आखिरकार ‘बिग बॉस 19’ किसके नाम रहा. ऐसे में ‘बिग बॉस 19’ से जुड़ी हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 लाइव के साथ…

---विज्ञापन---