Bigg Boss 18 Family Week: बिग बॉस 18 के फैमिली वीक ने तो घर का माहौल एकदम बदल कर रख दिया है। सभी कंटेस्टेंट अपने घरवालों से मिलकर इतने इमोशनल हो गए कि वो भूल ही गए घर में उनका दुश्मन और दोस्त कौन है। एक तरफ चाहत से छत्तीस का आंकड़ा रखने वाले विवियन की पत्नी नूरन की दोस्ती हो गई। वहीं दूसरी ओर करण और रजत की राइवलरी भी खत्म हो गई जब उनकी मां करण के पास गईं। रजत की मां ने करणवीर और चुम की टांग भी खींच उन्होंने मजाकिया अंदाज में दोनों को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया जिससे माहौल बदल गया और वो लोग शर्माने लगे।
रजत की मां ने क्या बोला?
बिग बॉस के डाइनिंग एरिया में सभी कंटेस्टेंट अपने घरवालों के साथ बैठे होते हैं। चुम अपनी मां के साथ, शिल्पा अपनी बेटी के साथ, रजत अपनी मां के साथ, विवियन, अविनाश, श्रुतिका, कशिश सभी एक साथ रजत की मां के साथ मस्ती कर रहे होते हैं। तभी रजत की मां मजाकिया अंदाज में करण से बोलती हैं, "करण ने तो सीख ली होगी चुम की भाषा? बड़े अच्छे लगते हो तुम दोनों बाथरूम में साथ में।" करणवीर इसका जवाब देते हुए कहते हैं, "हम लोग पूरे घर में घूमते हैं।" रजत का मां की बात सुनकर चुम और करणवीर शर्माने लगते हैं। चुम की मां और वहां मौजूद सभी लोग भी शोर मचाने लगते हैं।
चुम और करण के बाथरुम वीडियो में क्या था?
बिग बॉस 18 से सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था। वीडियो में चुम और करणवीर बाथरूम में बंद हो जाते हैं। दरअसल दोनों बाथरूम की सफाई कर रहे थे, इस दौरान करणवीर को चुम कुछ दिखाने के लिए बाथरूम में बुलाती हैं। वो हाथ में गारबेज बैग ले दरवाजा बंद कर देते हैं। फिर चुम भी अपने हाथों से करण के साथ अपने आपको बंद कर लेती हैं। इस वीडियो के सामने आते ही फैंस कयास लगाने लगे की दोनों के बीच दोस्ती से बढ़कर प्यार पनप रहा है।
यह भी पढे़ं: बजट से 4 गुना की कमाई, 3 दिन में बना गया स्टार, 1 फिल्म ने बदली 26 साल के लड़के की किस्मत
चुम और करण का रिलेशन
बता दें कि चुम और करणवीर की दोस्ती पहले दिन से बनी हुई है। दोनों एक -दूसरे के प्रति काफी लॉयल हैं और साथ में काफी टाइम भी स्पेंड करते हैं। नॉमिनेशन से लेकर टास्क के दौरान दोनों को एक-दूसरे के लिए स्टैंड लेते हुए देखा गया है। चुम के टाइमगॉड के दौरान उन्होंने अपने फ्रेंड करणवीर को सेव किया। वहीं करण के बर्थडे पर चुम को सबसे ज्यादा एक्साइटेड देखा गया। फैमिली वीक में भी कंटेस्टेंट के घरवालों ने दोनों के रिश्ते को काफी क्यूट बताया।
यह भी पढे़ं: Chum Darang की मां से मिले Karan Veer Mehra, हाथ जोड़े, गले लगाया और फिर…
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.