---विज्ञापन---

Bigg Boss 18: Chahat Pandey कौन? जिसने सलमान खान के शो में ली एंट्री, गईं जेल, आप पार्टी से जुड़े तार

Bigg Boss 18 Chahat Pandey: सलमान खान के शो में चाहत पांडेय ने एंट्री मार ली है। हालांकि वो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं लेकिन जो लोग नहीं जानते वो जान लें कि वो कौन हैं?

Bigg Boss 18 Chahat Pandey

Bigg Boss 18 Chahat Pandey: कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 18‘ (Bigg Boss 18) जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार था, अब शुरू हो गया है। शो में कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की है, जिनमें से एक नाम है चाहत पांडेय (Chahat Pandey) का जो शो का हिस्सा बन चुकी हैं। उन्होंने व्हाइट कलर के लिबास में बिग बॉस के घर में शिरकत की। उन्होंने प्रेम रत्न धन पायो में शानदार परफॉर्मेंस दी। वहीं सलमान खान को अपने सपने के बारे में भी बताया। चाहत न सिर्फ एक्टिंग की दुनिया से आती हैं बल्कि राजनीति से भी उनका गहरा नाता रहा है। जी हां अरविंद केजरीवाल की आप पार्टी से कनेक्शन है। आइए जानते हैं चाहत पांडेय के बारे में…

कौन हैं चाहत पांडेय?

सलमान खान के शो में चाहत पांडेय ने एंट्री ली है। इस वजह से इन दिनों वो टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। हर किसी की जुबान पर चाहत पांडेय का नाम जुड़ा हुआ है। चलिए जानते हैं उनके बारे में। चाहत  वो मध्य प्रदेश के दमोह की ही रहने वाली हैं। उन्होंने एक्टिंग के अलावा राजनीति में भी अपना हाथ आजमाया।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के आखिरी पलों में इस कंटेस्टेंट ने मारी पलटी, शो को दिखाया ठेंगा

छोटे पर्दे के इन शो में किया काम

चाहत एक फेमस एक्ट्रेस हैं जिन्होंने छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत की है। उन्होंने पवित्र बंधन से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वो नागिन 2, क्राइम पेट्रोल, तेनालीराम, राधा कृष्णा, सावधान इंडिया में भी नजर आईं चुकी हैं। उकने टीवी शो हिट रहे और लोगों ने उन्हें काफी पसंद भी किया। यही वजह है कि अब वो सलमान खान के शो में भी आ गई हैं। उनकी फैन फॉलोइंग की बात करें तो वो भी शानदार है। जानकारी के लिए बता दें कि सोशल मीडिया पर चाहत पांडेय की 1.5 मिलियन फॉलोइंग है।

आम आदमी पार्टी से जुड़े हैं तार

चाहत पांडेय ने न सिर्फ एक्टिंग में अपना जलवा दिखाया इसके अलावा राजनीति में भी हाथ आजमाया। उन्होंने पिछले साल जून में आप पार्टी ज्वाइन की और चुनाव लड़ा। चाहत के अपोजिट बीजेपी के कंटेस्टेंट थे जिन्होंने उन्हें पूरे 2292 वोट से हराया। एक्ट्रेस विवादों में भी खूब रही हैं।

जेल भी जा चुकी हैं

बिग बॉस 18 का हिस्सा बन चुकीं चाहत पांडेय और विवादों का पुराना नाता है। उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ी है। दरअसल साल 2020 में चाहत और उनकी मां को दमोह पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मां बेटी पर आरोप था कि उन्होंने अपने मामा के घर में जबरन घुसकर मारपीट की और सामान भी तोड़ा।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के इस सीजन के लिए कितनी फीस ले रहे सलमान खान?  जान हो जाएंगे हैरान

First published on: Oct 06, 2024 09:23 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.