Bigg Boss 18 में ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा का लव एंगल झूठा निकला है। लेकिन फैंस तो इन्हें इतना पसंद करने लगे थे कि Avisha का हैशटैग भी दे चुके हैं। बिग बॉस के घर में दोनों की प्यार भरी तकरार और नोंकझोंक को देखने के बाद फैंस को यही लगता है दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है। कभी दोनों ऐसा बिहेव करते हैं, जैसे गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड हो, तो वहीं जब इनसे रिलेशनशिप के बारे में सवाल किया जाता है तो दोनों यही जवाब देते हैं कि सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। इसी बीच अब बिग बॉस के घर की एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें ईशा सिंह अपने बॉयफ्रेंड के बारे में बात करते दिख रहीं हैं। यह नहीं वीकेंड पर सलमान खान ने ईशा का पर्दा फाश करते हुए बाहर के उनके बॉयफ्रेंड का नाम रिवील कर दिया है। कटघरे में खड़ा करके उनकी क्लास भी लगाई है।
सलमान खान ने किया ईशा का पर्दाफाश
बिग बॉस 18 की अपडेट देने वाले पेज ने वीकेंड का वार का प्रोमो जारी किया गया है। इस प्रोमो में सलमान खान ईशा के रिलेशनशिप को लेकर उनसे सवाल करते दिख रहे हैं। सलमान कहते हैं, ‘ईशा आपने शिल्पा से कहा था कि आपका बाहर बॉयफ्रेंड है?’ इस पर ईशा मना कर देती हैं। सलमान कहते हैं, ‘बॉयफ्रेंड नहीं तो क्लोज फ्रेंड होगा।’सलमान आगे कहते हैं, ‘शायद मैं उन्हें जानता हूं। नेचर के बहुत शांत होंगे, बड़े ही शालीन होंगे।’ये सुनते ही ईशा शर्माने लगती हैं।
घरवालों के सामने ईशा का झूठ रिवील
फिर सलमान उनसे पूछते हैं कि बिग बॉस 18 में आने से पहले आपने आखिरी फोन किसे किया था? इस सवाल पर ईशा फिर शर्माने लगती हैं और सलमान भी हंसने लगते हैं। ये सब सुनकर घरवाले शॉक्ड हो जाते हैं। ईशा से बात करने पर सलमान खान का रिएक्शन देखकर साफ पता चल रहा है कि उन्होंने घर में अविनाश के साथ रिलेशन सिर्फ शो के लिए बनाया है। सलमान खान की बातों से साफ पता चल रहा है कि वो ईशा सिंह के बॉयफ्रेंड पर हिंट दे रहे हैं। शालीन के नाम से यही समझ आ रहा है कि एक्ट्रेस का बॉयफ्रेंड कोई और नहीं बल्कि यही हैं।शालीन भनोट के साथ ईशा के डेटिंग की खबरें कई बार आ चुकी हैं।
यह भी पढे़ं: Baby John Box Office Day 3: ‘बेबी जॉन’ तीसरे दिन फेल या पास? जानें कितना किया कलेक्शन
बाहर के बॉयफ्रेंड के बारे में बता करने का क्लिप वायरल
सोशल मीडिया पर बिग बॉस 18 की एक क्लिप भी वायरल हो रही है। इसमें अविनाश, ईशा और एलिस साथ में नजर आ रहे हैं। उसमें ईशा सिंह खुद ब खुद खुलासा कर रहीं हैं कि उनका बिग बॉस के घर के बाहर एक बॉयफ्रेंड है। बता दें कि ये वीडियो क्लिप काफी पुरानी है, लेकिन वायरल अभी हो रही है।
वीडियो में ईशा सिंह कह रहीं हैं कि बाहर उनका बॉयफ्रेंड है, जिसके लंबे-लंबे बाल हैं, बिग बॉस उन्हें जानते हैं, वो कलर्स के साथ काम भी कर चुका है। ईशा सिंह ने अपने बॉयफ्रेंड के बारे में इतना हिंट दिया, ईशा तो यह भी कह रहीं हैं कि वे अपने बॉयफ्रेंड से बाहर निकलने के बाद अविनाश और एलिस को मिलवाएंगी भी। ईशा सिंह का बॉयफ्रेंड कौन है, इसके बारे में कन्फर्म नहीं कहा जा सकता, लेकिन उनका नाम उनके को एक्टर शालीन भनोट के साथ जोड़ा जा रहा है। यहां देखें वीडियो
यह भी पढे़ं: ‘फिजिकल रिलेशन बनाओ, वरना बदनाम कर दूंगा’, यौन शोषण में एक्टर चरित गिरफ्तार
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.