कॉमेडी क्वीन भारती सिंह अपने शानदार कॉमिक टाइमिंग के लिए जानी जाती हैं. वह अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े किस्से भी ऐसे अंदाज में सुनाती हैं कि लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं. इस बार भी उन्होंने अपने छोटे बेटे यशवीर उर्फ 'काजू' को लेकर ऐसा मजेदार खुलासा किया कि हर कोई ठहाके लगाने लगा.

भारती सिंह का खुलासा

दरअसल, अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए एक वीडियो में भारती सिंह ने बेटे काजू की शक्ल को लेकर मजाकिया अंदाज में बात की. उन्होंने हंसते हुए कहा, 'काजू थाईलैंड में कंसीव हुआ था, इसलिए वह थोड़ा बैंकॉक के बच्चे जैसा दिखता है.' भारती की यह बात सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे. उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी खूब पसंद किया जा रहा है.

---विज्ञापन---

क्या बोलीं कॉमेडी क्वीन?

भारती और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया पिछले साल दिसंबर में दूसरी बार माता-पिता बने थे. उनके छोटे बेटे का नाम यशवीर है, जिसे परिवार प्यार से 'काजू' बुलाता है. इससे पहले दोनों का बड़ा बेटा लक्ष्य है, जिसे सभी 'गोला' के नाम से जानते हैं. गोला का जन्म अप्रैल 2022 में हुआ था और वह भी अक्सर अपने क्यूट वीडियोज की वजह से सोशल मीडिया पर छाया रहता है.

अन्नप्राशन सेरेमनी में दिखी थी धूम

हाल ही में भारती और हर्ष ने अपने सात महीने के बेटे काजू की अन्नप्राशन सेरेमनी भी बड़े प्यार से मनाई. इस खास मौके का वीडियो उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया, जिसमें परिवार और करीबी लोग काजू को पहली बार खीर खिलाते नजर आए. वीडियो में भारती और हर्ष बेटे को गोद में लिए दिखाई दिए, जबकि मेहमान उसे आशीर्वाद देते नजर आए थे.

---विज्ञापन---

भारती सिंह ने खास अंदाज में मनाया था बर्थडे ता र्तडे

वहीं, कुछ दिन पहले भारती सिंह ने अपना जन्मदिन भी बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया. उन्होंने परिवार और दोस्तों के साथ गोवा जाने के लिए फ्लाइट की बजाय ट्रेन का सफर चुना. अपने व्लॉग में उन्होंने रेलवे स्टेशन से लेकर ट्रेन की यात्रा तक की झलक दिखाई. इस ट्रिप में हर्ष, दोनों बेटे, भारती की मां, बहनें और उनकी पूरी टीम शामिल थी.

---विज्ञापन---

ट्रेन यात्रा का अनुभव किया शेयर

भारती ने बताया कि उन्होंने बच्चों को ट्रेन यात्रा का असली अनुभव देने के लिए यह फैसला लिया. इतना ही नहीं, परिवार घर से बना खाना भी साथ लेकर गया, जिससे सफर और भी यादगार बन गया. अपने मजेदार अंदाज और फैमिली व्लॉग्स की वजह से भारती सिंह लगातार फैंस का दिल जीत रही हैं.

---विज्ञापन---