Bigg Boss 20 Asif Khan Evicted?: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई-झगड़ों का सिलसिला लगातार जारी है. बीते दिन 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने फिर से घरवालों की क्लास लगाई. जहां उन्होंने स्काउट ओपी उर्फ तन्मय सिंह को लव गिल और यंग डीएसए से जुड़े अलग-अलग मुद्दों के लिए फटकार लगाई. इसके साथ ही उन्होंने माही विज को भी अपना गेम सुधारने के लिए कहा. इसी बीच सोशल मीडिया पर इस हफ्ते के एविक्शन को लेकर चर्चाएं शुरू होने लगीं. इतना ही नहीं, कई सोशल मीडिया पोस्ट पर एलिमिनेटेड कंटेस्टेंट का नाम भी रिवील कर दिया गया है.

घर से बेघर होंगे…

BBTak नाम के एक फैन पेज पर इस हफ्ते के एविक्शन को लेकर एक पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें इस 'वीकेंड का वार' में एलिमिनेट होने वाले कंटेस्टेंट का नाम रिवील किया गया है. इस हफ्ते शो के नॉमिनेटेड सदस्यों की लिस्ट में गुल्लू उर्फ कुशाल तंवर, कनिका मान, स्काउट OP, आसिफ खान, लवप्रीत गिल और आम्रपाली दुबे शामिल हैं. लेकिन इस सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, इस हफ्ते शो के कंटेस्टेंट आसिफ खान बिग बॉस के घर से बेघर होने वाले हैं.

ये रही असली वजह

पोस्ट में बताया गया है कि आसिफ खान को बाकी सभी नॉमिनेटेड सदस्यों के मुकाबले लोगों के कम वोट मिले. कम वोटों के कारण ही उन्हें 'बिग बॉस 20' के घर से बाहर किया गया है. हालांकि, ये खबर कितनी सही और सच है, इसका पता आज के 'वीकेंड का वार' में चल जाएगा.

सलमान ने स्काउट को समझाया

वहीं, शो के नए प्रोमो में दिखाया गया है कि सलमान खान घर में उदास बैठे स्काउट को हौसला दे रहे हैं. सलमान ने स्काउट से पूछा, 'क्या हुआ स्काउट?' इस पर स्काउट ने भारी मन से कहा, 'मेरे को नहीं पता बाहर अब जिस लाइफ से मैं आया था, वो लाइफ एग्जिस्ट करती है कि नहीं मेरे लिए.' इसके जवाब में सलमान उन्हें समझाते हुए कहते हैं, 'एक बड़े भाई के नाते, मैं तुम्हें एक बात बताता हूं. जब तुम अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हो, तब तुम्हें सबसे ज्यादा मेहनत करने की जरूरत होती है. इमोशनल होने या नेगेटिव बातों के बारे में सोचने के बजाय, जैसे कि मैं इसके लायक नहीं हूं. इस मौके का फायदा उठाओ और खुद को नंबर वन साबित करके दिखाओ.'