Ashneer Grover On salman khan: शार्क टैंक इंडिया में जज के तौर पर घर-घर में फेमस होने वाले अशनीर ग्रोवर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। बिग बॉस 18 में अशनीर बतौर गेस्ट वीकेंड के वार का हिस्सा बने थे, जहां शो के होस्ट सलमान खान ने उन्हें उनके पुराने विवादित बयानों को लेकर काफी सुनाया था। इतना ही नहीं सलमान के साथ अशनीर की तीखी नोकझोंक भी हुई थी। तब तो अशनीर ने कुछ नहीं कहा था, लेकिन अब उसे लेकर उन्होंने सलमान खान पर अपनी भड़ास निकाली है। अशनीर ने सुपरस्टार पर आरोप लगाया है कि उन्होंने वो सब ड्रामा क्रिएट करने के लिए किया था। अशनीर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें भाईजान पर पलटवार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Mahakumbh 2025 में भोजपुरी एक्ट्रेस के जाने पर भड़के लोग, आखिर क्यों कर रहे ट्रोल
अशनीर का सलमान पर पलटवार
अशनीर ग्रोवर ने हाल ही में NIT कुरुक्षेत्र में स्टूडेंट्स को संबोधित किया। शार्क टैंक इंडिया से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले अशनीर ने बिग बॉस 18 के स्टेज पर सलमान खान के साथ हुई अपनी बातचीत पर बात की। अशनीर ने सलमान पर उस बात पर पलटवार किया कि वो उनका नाम नहीं जानते। इस बार अशनीर ने सलमान पर निशाना साधते हुए कहा, 'फालतू का पंगा लेकर अपना कॉम्पिटिशन खड़ा किया उसने। मैं तो शांति से गया था जब मुझे बुलाया। अब ड्रामा क्रिएट करने के लिए आप किसी को बोल दो, अरे मैं तो आपसे मिला ही नहीं। मुझे आपका नाम भी नहीं पता। अबे नाम नहीं जानता तो बुलाया क्यों था?'
सलमान पर अशनीर ने कसा तंज (Ashneer Grover On salman khan)
अशनीर का गुस्सा यहां भी शांत नहीं हुआ, इसके बाद उन्होंने आगे कहा, 'एक बात मैं और बता देता हूं। तुम अगर मेरी कंपनी के ब्रांड एंबेसडर थे तो ऐसा नहीं हो सकता कि तुम मेरे बिना मिले ब्रांड एंबेसडर बन गए। मैं भी कमीनों की तरह ही कंपनी चलाता था। हर चीज़ मेरे जरिए ही गुजरनी थी।' बता दें कि इन दिनों अशनीर अपने नए रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जिसे उन्होंने हाल ही में लॉन्च किया है।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.