Arjun Bijlani Reacts To Trolls: टीवी के पॉपुलर एक्टर अर्जुन बिजलानी इस समय रियलिटी टीवी शो 'पति पत्नी और पंगा 2' को लेकर सुर्खियों में हैं. दरअसल, इस समय सोशल मीडिया पर 'पति पत्नी और पंगा 2' का एक वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अर्जुन नेशनल टीवी पर अपनी पत्नी के खाने की आदतों पर बात करते हैं. इसको लेकर इंटरनेट पर अर्जुन बिजलानी को बहुत ही ट्रोल किया जा रहा है. हालांकि, अब इस मामले पर अर्जुन बिजलानी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने इस मामले पर क्या कुछ कहा है.
16 घंटे चरती है…
टीवी शो 'पति पत्नी और पंगा 2' से वायरल हो रही वीडियो क्लिप में अर्जुन बिजलानी ने अपनी पत्नी नेहा स्वामी बिजलानी की खाने की आदतों पर कमेंट किया. क्लिप में अर्जुन ने होस्ट मुनव्वर फारूकी से कहा, 'नेहा 8 घंटे सोती है, पर 16 घंटे चरती (खाती रहती) है.' इसके बाद से ही अर्जुन को सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. कई लोगों को पत्नी के खाने पर अर्जुन का यह कमेंट अच्छा नहीं लगा. कई लोगों ने कहा कि अर्जुन ने नेशनल टीवी पर अपनी पत्नी नेहा की बॉडी-शेमिंग की है.
एक्टर का मुंहतोड़ जवाब
वहीं, अब अर्जुन ने अपने ट्रोलर्स को इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है. अर्जुन ने यह जवाब तब दिया, जब X पर एक यूजर ने उन पर नेहा की बॉडी-शेमिंग करने का आरोप लगाया और 'चरना' शब्द के इस्तेमाल पर एतराज जताया. एक्टर ने इसका जवाब देते हुए कहा कि वह खाने-पीने की आदतों के बारे में बात कर रहे थे, न कि उनकी बॉडी पर कमेंट कर रहे थे.
हम 23 साल से साथ…
अर्जुन ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'हमने खाने की आदतों के बारे में बात की, मैं उसे बॉडी शेम नहीं कर रहा था. तुम हर चीज को नेगेटिव नजर से देखते हो. मेरा अपनी पत्नी को हेल्थ और खाने की आदतों के बारे में बताना प्यार है, और कुछ नहीं। मुझे फर्क नहीं पड़ता कि दूसरे अपनी जिंदगी में क्या करते हैं, लेकिन मुझे अपनी पत्नी की परवाह है और मैं उससे प्यार करता हूं, इसलिए मैं उसे बताता रहूंगा कि उसके लिए क्या अच्छा है और वह भी मेरे साथ ऐसा कर सकती है. इसीलिए हम 23 साल से साथ हैं. हेटर्स आगे बढ़ो. नेट पर कमेंट करने के लिए कुछ और ढूंढो. बाकी आपकी मर्जी.'