Arijit Singh: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में अपने अंदाज से तहलका मचा रहे सिंगर काजी तौकीर (Qazi Touqeer) सुर्खियों में छाए हुए हैं. उनका आइकॉनिक डायलॉग "आई एम ए रॉकस्टार बेबी, आऊ!" सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसी बीच बॉलीवुड के किंग ऑफ मेलोडी अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने भी काजी को अपना फुल सपोर्ट दिया है. अरिजीत ने खुलासा किया है कि अपने जिगरी दोस्त की वजह से वे लाइफ में पहली बार बिग बॉस देखने वाले हैं.
अरिजीत पहली बार देखेंगे केबीसी
सिंगर अरिजीत सिंह ने 9 सितंबर को अपने एक्स हैंडल पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर कर काजी तौकीर के लिए अपना प्यार दिखाया. अरिजीत ने लिखा, "मुझे जिंदगी में पहली बार BIG BOSS देखना पड़ेगा क्योंकि अपना रॉकस्टार काजी वहां है." अरिजीत के इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींच लिया है.
'फेम गुरुकुल' से है पुराना कनेक्शन
कम ही लोग जानते हैं कि अरिजीत सिंह और काजी तौकीर की दोस्ती लगभग 21 साल पुरानी है. दोनों ने साल 2005 में आए आइकॉनिक सिंगिंग रियलिटी शो 'फेम गुरुकुल' (Fame Gurukul) में एक साथ पार्टिसिपेट किया था, जहां से उनकी बॉन्डिंग की शुरुआत हुई थी.
काजी की 'बिग बॉस' में अतरंगी एंट्री
बिग बॉस हाउस में काजी तौकीर अपनी एक अलग ही पर्सनैलिटी के लिए जाने जा रहे हैं. अकेले में खुद से बातें करने वाले उनके फनी वीडियोज और "आई एम ए रॉकस्टार बेबी, आऊ!" डायलॉग पर सोशल मीडिया पर ढेर सारे मीम्स और रील्स बन रहे हैं, जिससे उनकी पॉपुलैरिटी ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है.
जियागंज में साथ बिताया था टाइम
'अफगान जलेबी' फेम सिंगर काजी तौकीर ने कुछ समय पहले ही वेस्ट बंगाल के जियागंज स्थित अरिजीत सिंह के होमटाउन का दौरा किया था. काजी ने अरिजीत के साथ टाइम स्पेंड करते हुए एक रील वीडियो भी शेयर की थी, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था.
बिग बॉस 20 में तगड़ा कॉम्पिटिशन
'बिग बॉस 20' की ट्रॉफी के लिए इस बार काजी तौकीर के साथ कनिका मान, मैरी कॉम, आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान और स्काउटओपी जैसे बड़े नाम मुकाबला कर रहे हैं. पहले हफ्ते के नॉमिनेशन में अरिश्फा, कनिका, उदिति और लव गिल डेंजर जोन में आ चुके हैं.