TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Bigg Boss 16 फेम Archana Gautam और Priyanka Chahar Choudhary की दोस्ती टूटी? वजह जान हैरान हुए फैंस

Archana Gautam Priyanka Chahar Choudhary: रियल्टी शो बिग बॉस हर किसी को बेहद पसंद है। फैंस इसके हर सीजन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसके साथ ही शो से जुड़ी खबरों को भी लोग सुनने और देखने में दिलचस्पी रखते हैं। वहीं बिग बॉस 16 की 2 मशहूर कंटेस्टंट्स अब अचानक एक साथ लाइमलाइट […]

Image Credit : Instagram
Archana Gautam Priyanka Chahar Choudhary: रियल्टी शो बिग बॉस हर किसी को बेहद पसंद है। फैंस इसके हर सीजन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसके साथ ही शो से जुड़ी खबरों को भी लोग सुनने और देखने में दिलचस्पी रखते हैं। वहीं बिग बॉस 16 की 2 मशहूर कंटेस्टंट्स अब अचानक एक साथ लाइमलाइट में आ गई हैं। अर्चना गौतम और प्रियंका चाहर चौधरी शो में पहली बार मिली थी और इनकी दोस्ती हो गई। कई मौकों पर प्रियंका और अर्चना एक-दूसरे का सपोर्ट भी करते हुए नजर आईं थी। हालांकि, अब दोनों का रिश्ता एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है।

अर्चना और प्रियंका की दोस्ती में आई दरार 

शो में अक्सर देखा जाता था कि कभी प्रियंका का अर्चना से गुस्सा होना तो कभी इन दोनों का एक दूसरे को मनाना। दोनों के बीच की ये नोक झोक लोगों को खूब एंटरटेन करती थी। शो में कई डिफरेंस होने के बाद इन दोनों ने शो के अंत तक अपने सभी मनमुटाव मिटा लिए थे। वहीं, अब ऐसा कहा जा रहा है कि इन दोनों की दोस्ती में एक बार फिर दरार आ गई है। अब अर्चना गौतम और प्रियंका चाहर चौधरी की दोस्ती टूटने की खबर सामने आई है। यह भी पढ़ें: Fukrey 3 के Trailer की रिलीज डेट हुई रिवील, ‘इस बार जमनापार में होगा नया चमत्कार’

इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

बताया जा रहा है कि अब इन दोनों की दोस्ती पहले जैसी नहीं है। दरअसल, अब अर्चना गौतम ने अपनी दोस्त प्रियंका चाहर चौधरी को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। आप बिलकुल सही सुन रहे हैं अब अर्चना गौतम, प्रियंका को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं कर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रियंका को अनफॉलो क्यों किया इसे लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने आई है।

इस वजह से आई दोस्ती में दरार

हाल ही में अर्चना गौतम ने अपनी बर्थडे पार्टी होस्ट की थी। बर्थडे के सेलिब्रेशन में उन्होंने अपने सभी दोस्तों को बुलाया था। प्रियंका भी इस पार्टी में इन्वाइटेड थीं। मगर इस पार्टी में प्रियंका नहीं पहुंचीं जिसकी वजह से अब अर्चना-प्रियंका से नाराज हो गई हैं। प्रियंका की इस हरकत ने उन्हें काफी हर्ट किया और अब अर्चना ने फैसला कर लिया है कि वो प्रियंका से सभी रिश्ते तोड़ देंगी।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.