Bigg Boss 20: भोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे इन दिनों बिग बॉस के सीजन 20 में अपने बेहतरीन गेम प्ले को लेकर दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहीं हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, एक्ट्रेस बेहद दर्द में हैं और एक चिंता उन्हें हर वक्त सताती रहती है, जिसकी वजह से उन्होंने शो का हिस्सा बनने से पहले ही मेकर्स के सामने एक बड़ी शर्त रखी थी, यही कारण है, जो हर हफ्ते मेकर्स एक्ट्रेस के साथ यह एक बात जरूर शेयर करते हैं.

क्या हुआ आम्रपाली के पिता को?

दरअसल, आम्रपाली दुबे 'बिग बॉस 20' के घर में शांत और समझदारी से अपनी बात रखती नजर आ हैं और कई मौकों पर गलत चीजों के खिलाफ आवाज भी उठाती दिखती हैं और यही वजह है जो शो के होस्ट सलमान खान भी उनकी तारीफ करते नजर आए. लेकिन क्या आप जानते हैं, कि इस मजबूत अंदाज के पीछे एक ऐसी चिंता है, जो उन्हें लगातार परेशान करती रहती है, क्योंकि आम्रपाली के पिता किडनी फेलियर के चलते डायलिसिस पर हैं.

---विज्ञापन---

मेकर्स के सामने आम्रपाली ने रखी थी ये शर्त

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आम्रपाली ने 'बिग बॉस 20' में एंट्री लेने से पहले मेकर्स के सामने एक खास शर्त रखी थी. एक्ट्रेस चाहती थीं कि घर के अंदर रहने के दौरान उन्हें हर हफ्ते अपने पिता की सेहत की जानकारी मिलती रहे. बताया जा रहा है कि मेकर्स ने उनकी इस शर्त को मान लिया, जिसके बाद ही आम्रपाली शो का हिस्सा बनने के लिए तैयार हुईं.

कौन रख रहा आम्रपाली के पिता का ख्याल?

आम्रपाली के घर से दूर होने के बाद उनकी बहन आंचल माता-पिता की देखभाल कर रही हैं. पिता के इलाज और डायलिसिस से जुड़ी जिम्मेदारियां भी परिवार ही संभाल रहा है. शो के लाइव फीड में आम्रपाली कई बार अपने परिवार और पिता की तबीयत को लेकर चिंता जाहिर करती दिखाई देती हैं. वह हर हफ्ते अपने पिता की हेल्थ अपडेट का इंतजार करती हैं.

---विज्ञापन---

सलमान खान ने भी की आम्रपाली की तारीफ

पिता की खराब तबीयत की चिंता के बावजूद आम्रपाली ने शो में अपने गेम पर असर नहीं पड़ने दिया है. हाल ही में लव गिल और स्काउट के बीच हुए विवाद में जब बात भाषा की मर्यादा तक पहुंची, तो आम्रपाली ने इसका विरोध किया. 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने भी उनके इस स्टैंड की तारीफ की और दूसरे कंटेस्टेंट्स से आम्रपाली से तहजीब और भाषा की मर्यादा सीखने की बात कही.

आम्रपाली-दिनेश लाल यादव का रिश्ता

वहीं, शो में आम्रपाली ने अपने करीबी दोस्त और को-स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी बात की. उन्होंने साफ किया कि दोनों के बीच रिश्ता बेहद पवित्र और पारिवारिक है. आम्रपाली ने बताया कि 2014 की फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' के बाद से दोनों की दोस्ती है और निरहुआ अक्सर उन्हें शादी करके घर बसाने की सलाह देते हैं.

---विज्ञापन---

'बिग बॉस 20' का तिकड़ी

फिलहाल, आम्रपाली शो में माही विज और काजी तौकीर के साथ मजबूत बॉन्डिंग बनाती नजर आ रही हैं. पिता की सेहत को लेकर चिंता के बीच वह जिस तरह मजबूती से गेम खेल रही हैं, उसने फैंस का दिल जीत लिया है. अब देखना होगा कि आम्रपाली इस भावुक दौर को अपनी ताकत बनाकर 'बिग बॉस 20' की ट्रॉफी तक पहुंच पाती हैं या नहीं?