Amitabh Bachchan: टेलीविजन के सबसे आइकॉनिक रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC 18) के सेट्स से एक चिंताजनक खबर सामने आई है. बिग बी यानी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) शूटिंग के दौरान स्टेज पर फिसलकर गिर पड़े, जिससे उनके घुटने में चोट लग गई है. 83 साल के मेगास्टार ने खुद शो के दौरान फैंस और ऑडियंस के साथ इस हादसे का सच बयां किया. चोट के बावजूद बॉलीवुड के 'शहंशाह' का डेडिकेशन देखकर हर कोई हैरान है, क्योंकि पैर में दर्द होने के बाद भी उन्होंने शो की शूटिंग नहीं रोकी.

सेट पर फिसले बिग बी

शो के हालिया एपिसोड में अमिताभ बच्चन स्टेज पर आए और अपनी चेयर पर जाकर बैठ गए. फैंस को सच बताते हुए उन्होंने खुलासा किया, "अमूमन मैं अपना ओपनिंग मोनोलॉग स्टेज के बीच में खड़े होकर बोलता हूं, लेकिन कल शूटिंग के वक्त मेरा पैर फिसल गया और घुटने में चोट लग गई. इसी वजह से आज मुझे बैठने पर मजबूर होना पड़ा."

---विज्ञापन---

बाएं पैर में लगी चोट

अमिताभ बच्चन ने अपने बाएं घुटने की तरफ इशारा करके बताया कि चोट इसी पैर में लगी है. यह सुनते ही स्टूडियो में मौजूद दर्शक काफी परेशान हो गए. हालांकि, बिग बी ने तुरंत सबको शांत कराते हुए भरोसा दिलाया कि चोट ज्यादा गंभीर नहीं है और घबराने की कोई बात नहीं है.

कंटेस्टेंट्स के लिए दर्द में भी खड़े हुए

मेगास्टार ने कहा कि भले ही शुरुआती मोनोलॉग के वक्त उन्हें खड़े होने में दिक्कत आ रही थी, लेकिन जब भी कोई नया कंटेस्टेंट हॉटसीट पर आएगा तो वे उनके वेलकम में जरूर खड़े होंगे. अपने काम के प्रति बिग बी का यह पैशन देखकर वहां मौजूद दर्शकों ने तालियों से उनका हौसला बढ़ाया.

---विज्ञापन---

बेटे अभिषेक संग बॉन्डिंग पर ब्लॉग

हादसे के अलावा अमिताभ बच्चन अपने लेटेस्ट ब्लॉग पोस्ट (Blog Post) को लेकर भी चर्चा में हैं. बेटे अभिषेक बच्चन संग अपने रिश्ते पर इमोशनल लाइनें लिखते हुए उन्होंने लिखा- "पिता-पुत्र दोनों रहे, एक मंच पर बैठाई. विचार अलग-अलग हो चाहें, मंजिल एक ही है."

अपकमिंग मेगा प्रोजेक्ट्स की लाइनअप

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. वे रिभु दासगुप्ता की कोर्टरूम ड्रामा 'सेक्शन 84' (Section 84) में डायना पेंटी, निमरत कौर और अभिषेक बनर्जी के साथ दिखेंगे. इसके अलावा वे नाग अश्विन की 'कल्कि 2898 AD पार्ट 2' ('Kalki 2898 AD Part 2') में फिर से 'अश्वत्थामा' बनकर लौटेंगे. साथ ही 'आंखें 2' (Aankhen 2) को लेकर भी उनका नाम चर्चा में है.

---विज्ञापन---