Amitabh Bachchan Break From KBC 18 Shooting: बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन और उनके पॉपुलर क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' यानी KBC 18 की शूटिंग को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है क्योंकि शो के होस्ट अमिताभ बच्चन की तबीयत खराब हो गई है. खबर है कि इस दौरान ब्रॉडकास्टिंग चैनल सोनी एंटरटेनमेंट टीवी पॉपुलर गेम शो के पुराने एपिसोड फिर से दिखाएगा. चलिए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं.

पुराने एपिसोड दिखाएगा चैनल

इंडिया टुडे ने सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया है कि अमिताभ बच्चन ने फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड' की टीम के साथ एक स्पेशल एपिसोड पूरा किया था, जिसमें एक्टर रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे और डायरेक्टर नितेश तिवारी शामिल थे. इसके बाद उन्होंने लगभग दो हफ्ते पहले एक तय ब्रेक लिया था. उम्मीद है कि वह दिवाली के बाद अगले हफ्ते शो के सेट पर लौटेंगे, जिसके बाद शो के नए एपिसोड 16 नवंबर से ऑन एयर होंगे.

अमिताभ बच्चन की बिगड़ी तबीयत?

वेबसाइट ने सोर्स का हवाला देते हुए बताया, 'चिंता की कोई बात नहीं है. शायद यह सिर्फ सीजनल फ्लू है. उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए टीम ने उन्हें आराम करने और ठीक होने के लिए कुछ समय देने का फैसला किया. बिग बी ठीक हैं और शायद अगले वीकेंड तक शूटिंग फिर से शुरू कर देंगे. एपिसोड 16 नवंबर से हमेशा की तरह एयर होंगे.'

सिक्योरिटी की वजह से?

वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अमिताभ ने यह ब्रेक मुंबई के मेयर को धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद लिया है. इसके बाद एक्टर के घर जलसा के आसपास सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है. इसके अलावा, हाल ही में टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस से मिली जांच की डिटेल्स से पता चला है कि आरोपियों ने इस जाने-माने स्टार की प्रॉपर्टी की शुरुआती रेकी की थी. हालांकि, सूत्रों का कहना है कि प्रोडक्शन में रुकावट का सिक्योरिटी अरेंजमेंट से कोई लेना-देना नहीं है.