Aman Jaiswal Death: टीवी के मशहूर एक्टर अमन जायसवाल की बीते दिन सड़क हादसे में मौत हो गई। इस खबर से हर कोई सदमे में आ गया। किसी को यकीन ही नहीं हुआ कि अमन अब इस दुनिया में नहीं हैं। वहीं हादसे के बाद अमन को अस्पताल ले जाया गया, जहां आधे घंटे के बाद ही उनकी मौत हो गई। अब सवाल ये उठ रहा है कि अगर अमन को सही टाइम पर अस्पताल पहुंचाया जाता तो शायद उनकी जान बच सकती थी। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?
यह भी पढ़ें: Aman Jaiswal Death: ‘धरती पुत्र’ एक्टर का लास्ट वीडियो वायरल, फैंस भी हुए इमोशनल
30 मिनट तक चलीं सांसें
अमन के साथ जिस दौरान ये हादसा हुआ, उस समय वो वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर बाइक से ऑडिशन देने जा रहे थे। अमन की बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिस वजह से हादसा हुआ। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक मरने से पहले करीब 30 मिनट तक अमन की सांसे चली थीं। अगर उन्हें समय से अस्पताल पहुंचाया जाता तो शायद उनकी जान बच सकती थी।
छोटी उम्र में छोड़ दी दुनिया
अमन सिर्फ 23 साल की उम्र में दुनिया को छोड़कर चले गए। इस दुखद खबर से हर कोई हैरान है। वहीं सोशल मीडिया पर अमन की लास्ट पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें वो अपने सपने और नए साल पर नए सफर की बातें कर रहे हैं। इस पोस्ट को देख हर किसी का दिल टूट सा गया। लोग उनकी पोस्ट पर ओम शांति कमेंट कर रहे हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.