Gaurav Khanna And Akanksha Chamola Divorce: टीवी के पॉपुलर और लवली कपल कहे जाने वाले गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला अब तलाक लेने जा रहे हैं. ऐसा नहीं है कि ये किसी तरह की अफवाह है, टीवी जगत से आई ये खबर पूरी तरह से सही है. आकांक्षा चमोला ने खुद इस बात का ऐलान किया है. उन्होंने ये भी बताया कि वो और गौरव तो पिछले एक साल अलग रह रहे हैं. आकांक्षा चमोला की तरफ से हुए इस खुलासे ने शो के कंटेस्टेंट और होस्ट के साथ पूरे देश को हैरान कर दिया है. आकांक्षा ने बताया कि वो और गौरव आपसी सहमति से ये तलाक ले रहे हैं उनके बीच कोई मनमुटाव नहीं है.

हम एक साल से…

आकांक्षा चमोला ने ये खुलासा रिएलिटी शो 'लॉक अप 2' में एक टास्क के दौरान किया है. दरअसल, शो के प्रीमियर एपिसोड के दौरान आकांक्षा चमोला ने बताया कि पिछले एक साल से अलग रहने के बाद वह और एक्टर गौरव खन्ना तलाक ले रहे हैं. शो के होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख से बात करते हुए आकांक्षा ने कहा, 'ठीक है, तो मैं और गौरव तलाक ले रहे हैं. जी हां, हम पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं. यह बात अभी तक पब्लिक नहीं थी, लेकिन यह मेरा राज है.' जैसे ही आकांक्षा ने ये बात कही, होस्ट फराह और रितेश के साथ शो के बाकी कंटेस्टेंट भी शॉक्ड रह गए.

---विज्ञापन---

कोई मनमुटाव नहीं…

आकांक्षा चमोला ने आगे साफ तौर पर बताया कि ये फैसला उन्होंने और गौरव ने आपसी सहमति से लिया था. उनके बीच किसी तरह का कोई मनमुटाव नहीं है. आकांक्षा ने कहा, 'यह आपस में मिल कर लिया गया फैसला था. हम पिछले एक साल से इस पर विचार कर रहे थे. मेरे और गौरव के बीच सब ठीक है. हम अब भी एक-दूसरे से बात करते हैं. हम दोनों को नहीं लगता कि हम जीवनसाथी के रूप में एक-दूसरे के लायक हैं क्योंकि हम दोनों का भविष्य बहुत अलग है, और दुर्भाग्य से, वह एक-दूसरे के साथ नहीं है. इसलिए, हमारे बीच कोई मनमुटाव नहीं है.'

अब शादीशुदा जोड़े जैसा…

आकांक्षा चमोला ने आगे कहा, 'हमारे माता-पिता को लगा कि हम कुछ समय के लिए अलग रह रहे हैं क्योंकि कभी-कभी जोड़ों को चीजों को सुलझाने के लिए अकेलापन की जरूरत होती है. चूंकि हम लगातार एक-दूसरे से बात करते रहे, साथ में इवेंट में जाते रहे, एक-दूसरे का साथ देते रहे और हर बात शेयर करते रहे, इसलिए सबको लगा कि सब ठीक हो जाएगा. लेकिन अब शादीशुदा जोड़े जैसा एहसास नहीं रहा. मुझे लगता है कि यह खबर हमारे परिवारों के लिए भी चौंकाने वाली होगी.'

---विज्ञापन---