टीवी एक्ट्रेस कनिका मान ने हाल ही में एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं। 32 साल की एक्ट्रेस ने बचपन के ट्रॉमा को शेयर करते हुए अपने कज़िन भाई की गंदी हरकत का खुलासा किया। कनिका ने बताया कि जब वह चौथी क्लास में थीं, तब उनका चचेरा भाई उन्हें गलत तरीके से छूता था और गंदी हरकत करता था। इस घटना से वह इतनी डर गई थीं कि उन्हें लगता था कहीं वह प्रेग्नेंट न हो जाएं। उस उम्र में उन्हें प्रेग्नेंसी को लेकर ज्यादा समझ नहीं थी। कनिका ने यह भी बताया कि तब उन्हें नहीं पता था कि बच्चा कैसे होता है। वह ऐसी बातें सुनती थीं कि पपीता खाने से अबॉर्शन हो जाता है। आगे उन्होंने बताया कि बचपन में जब वे वेकेशन पर जाते थे, तब एक कज़िन उनके साथ ऐसी हरकत करता था। जानकारी के लिए बता दें कि कुछ साल पहले ही एक्ट्रेस ने अपने पेरेंट्स को इस घटना के बारे में बताया। बचपन में इस घटना की वजह से उनके मन में डर बैठ गया था, लेकिन सालों बाद वह इस हादसे से बाहर निकल पाई हैं।