40 Years Old TV Series: आज के ओटीटी वाले में लोगों के पास एंटरटेनमेंट के कई सारे ऑप्शन मौजूद हैं. जिसमें लोग अपनी पसंद के हिसाब से कॉमेडी, थ्रिलर, सस्पेंस और रोमांटिक जॉनर की फिल्में और सीरीज देखना पसंद कर रहे हैं. लेकिन आज से 40 साल पहले मनोरंजन के सिर्फ दो ही सॉर्स थे, पहला सिनेमाघरों में लगी फिल्में और दूसरा दूरदर्शन पर आने वाले टीवी सीरीज. उस जमाने में कई ऐसे शो बनाए जाते थे, जिनका मकसद सामाजिक नजरिया बदलना था. ऐसा ही एक शो साल 1986 में आया था, जिसमें रेलगाड़ी के सफर की खासियत को फैमिली ड्रामे और जमीनी हकीकत से जोड़ दिखाया गया था. चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं.
15 एपिसोड वाली ये सीरीज
हम दूरदर्शन के जिस सीरियल के बारे में बात कर रहे हैं उसका नाम 'यात्रा' है, जो साल 1986 में आया था. इस टीवी सीरीज में रेलगाड़ी से सफर पर निकले कुछ लोगों की जिंदगी से जुड़ी कहानियां दिखाई गईं थीं. इस सीरियल के कुल 15 एपिसोड थे, जिसके हर एक एपिसोड में कोई न कोई ज्ञान की बात या समाज के लिए सवाल छिपा होता था. डायरेक्टर श्याम बेनेगल ने इस शो बेहद अगल ढंग से बनाया और सजाया था. इस सीरियल में नीना गुप्ता से लेकर ओम पुरी, नीना गुप्ता, मोहन गोखले, इला अरुण और हरीश पटेल जैसे दिग्गज एक्टर्स शामिल थे. इस शो कन्याकुमारी से लेकर जम्मू, तवी और जैसलमेर से डूम डूमा तक सफर दिखाया है. इस टीवी सीरीज को इंडियन रेलवे ने स्पॉन्सर किया था.
एक पूरी ट्रेन…
एचटी डिजिटल को दिए इंटरव्यू में शो के डायरेक्टर श्याम बेनेगल ने बताया कि उन्होंने इस सीरीज के लिए ट्रेन से की जा सकने वाली दो सबसे लंबी यात्राओं को चुना था. उनके लिए ये एक बहुत ही खास अनुभव था, क्योंकि इस सीरीज में उस जमाने के कई मंझे हुए कलाकार और टेक्नीशियंस ने काम किया था. इसके अलावा उनके पास इस शो के लिए एक पूरी ट्रेन थी. इस शो ने न सिर्फ दर्शकों को, बल्कि सीरीज की टीम को भी भारत के अलग-अलग हिस्सों से रूबरू करवाया था.'