15 August Viral Patriotic Song: स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त के मौके पर पूरे देश में देशभक्ति का एक अलौकिक माहौल देखने को मिलता है. आज भले ही ओटीटी और नए मीडिया का जमाना हो, लेकिन 90s और 2000 के दशक में दूरदर्शन का अपना अलग ही रुतबा था. उस दौर के कई ऐसे टीवी शोज रहे हैं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों पर अपनी अमिट छाप छोड़ी. ऐसा ही एक मशहूर धारावाहिक 23 साल पहले दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था, जिसका टाइटल ट्रैक आज भी हर 15 अगस्त को देशभक्ति के जज्बे को दोगुना कर देता है.

23 साल पहले आया आइकॉनिक शो

साल 2003 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ धारावाहिक 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' (Phir Bhi Dil Hai Hindustani) उस दौर के सबसे चर्चित शोज में से एक था. नीरजा गुलेरी के प्रोडक्शन और श्रेय गुलेरी के निर्देशन में बने इस कॉमेडी-सटायर शो ने लोगों का जमकर मनोरंजन किया था.

---विज्ञापन---

15 अगस्त की शान बना टाइटल सॉन्ग

इस शो की सबसे बड़ी खासियत इसका टाइटल ट्रैक था, जो आज भी कल्ट क्लासिक माना जाता है. शो की शुरुआत में अभिनेता सुधीर पांडे 'हम भारत के रहने वाले यहाँ की रीत पुरानी, कुछ आए न आए हमको आए प्रीत निभानी, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' गाते हुए नजर आते हैं, जिसे सुनकर आज भी लोगों में देशभक्ति का जोश भर जाता है.

408 एपिसोड्स तक चला दूरदर्शन का शो

दर्शकों के बीच मिली जबरदस्त लोकप्रियता के कारण मेकर्स ने इसका दूसरा सीजन भी लॉन्च किया था. उपासना सिंह, तुषार दलवी, जीतेन लालवानी और भावना बलसावर स्टारर इस पारिवारिक शो के कुल 408 एपिसोड्स ऑन-एयर हुए थे, जिसके बाद यह साल 2006 में समाप्त हुआ.

---विज्ञापन---

एक अनोखे परिवार की हल्की-फुल्की कहानी

धारावाहिक की कहानी एक ऐसे बड़े परिवार पर आधारित थी, जिसमें घर के बुजुर्ग अपनी बहुओं और बच्चों के साथ मिलकर रोजमर्रा की दिक्कतों और सामाजिक मुद्दों को हंसते-खेलते और मजाकिया अंदाज में सुलझाते थे. शो का यह अनूठा अंदाज दर्शकों को काफी भाया था.

शाहरुख खान की फिल्म से जुड़ा नाम

इस शो से पहले साल 2000 में शाहरुख खान और जूही चावला की फिल्म भी इसी नाम से आई थी. फिल्म और इस टीवी शो के टाइटल सॉन्ग में काफी समानताएं देखने को मिलती थीं, लेकिन दूरदर्शन के इस शो के गीत का 15 अगस्त के मौकों पर आज भी एक खास और अलग ही क्रेज बना हुआ है.

---विज्ञापन---