TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Realme C51 को TDRA सर्टिफिकेशन मिला, जल्द लॉन्च होने की उम्मीद

Realme C51: रियलमी ने अपने नए स्मार्टफोन सी 51 को लॉन्च करने की तैयारी में है। आए दिन इस फोन से जुड़ी जानकारियां सामने आ रही हैं। अब, इस फोन को TDRA सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है जिससे संकेत मिलता है कि डिवाइस जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकता है। Realme C51 को TDRA सर्टिफिकेशन […]

Realme C51: रियलमी ने अपने नए स्मार्टफोन सी 51 को लॉन्च करने की तैयारी में है। आए दिन इस फोन से जुड़ी जानकारियां सामने आ रही हैं। अब, इस फोन को TDRA सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है जिससे संकेत मिलता है कि डिवाइस जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकता है।

Realme C51 को TDRA सर्टिफिकेशन मिला

इस अपकमिंग स्मार्टफोन को मॉडल नंबर RMX3830 के साथ TDRA सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। इससे पहले इसे NBTC सर्टिफिकेशन साइट पर भी देखा गया था। इतना ही नहीं Realme C51 ने TUV रीनलैंड, BIS इंडियन, इंडोनेशिया के TKDN और यूरोप के EEC सर्टिफिकेशन और कई अन्य सर्टिफिकेशन प्राप्त किए हैं। इसका BIS सर्टिफिकेशन भारत में लॉन्च की पुष्टि करता है। यह भी पढ़ेंः Nokia XR21 5G स्मार्टफोन अब इस देश में हुआ लॉन्च, जानें कीमत फीचर्स

ऐसे होंगे Realme C51 के स्पेसिफिकेशन्स फीचर्स

अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, रियलमी सी 51 को 2जी, 3जी और 4जी नेटवर्क कनेक्टिविटी को सपोर्ट के साथ आने की संभावना है। इसका TUV रीनलैंड सर्टिफिकेशन एक पावरफुल 4880 mAh की बैटरी दिखाता है, जो 33 वॉट तक की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। फिलहाल ब्रांड ने आधिकारिक तौर पर रियलमी सी 51 के लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। बताते चलें कि, Realme ने हाल ही में भारत में Realme 11 सीरीज लॉन्च की है जिसमें दो डिवाइस Realme 11 Pro और Realme 11 Pro+ शामिल हैं। इससे पहले कंपनी ने रियलमी सी 53 स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.