TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

लड़कियों को दीवाना बनाएगी Noise की ये नई स्मार्ट वॉच! कीमत है 3 हजार से भी कम

NoiseFit Diva Smartwatch Launch Price In india: नॉइस, भारतीय बाजार में एक के बाद एक नई स्मार्ट वॉच पेश कर रही है। ब्रांड ने हाल ही में नॉइजफिट हेलो प्लस, नोवा और आर्क नाम से तीन स्मार्ट वॉच पेश किए थे। अब, कंपनी ने महिलाओं के लिए एक धांसू स्मार्ट वॉच लॉन्च की है। इस […]

NoiseFit Diva Smartwatch Launch Price In india: नॉइस, भारतीय बाजार में एक के बाद एक नई स्मार्ट वॉच पेश कर रही है। ब्रांड ने हाल ही में नॉइजफिट हेलो प्लस, नोवा और आर्क नाम से तीन स्मार्ट वॉच पेश किए थे। अब, कंपनी ने महिलाओं के लिए एक धांसू स्मार्ट वॉच लॉन्च की है। इस नए स्मार्ट वॉच का नाम NoiseFit Diva है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

NoiseFit Diva Price In India

सबसे पहले, नॉइस के इस स्मार्ट वॉच की कीमत की बात करें तो इसे आप 2,999 रुपये में खरीद सकते हैं। यह रोज पिंक, पर्ल व्हाइट, ब्लैक लिंक, सिल्वर लिंक और गोल्ड लिंक कलर ऑप्शन में आती है। स्मार्टवॉच को ब्रांड की आधारिक वेबसाइट gonoise.com और Amazon से खरीदा जा सकता है।

NoiseFit Diva Smartwatch: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

इस स्टाइलिश स्मार्ट वॉच में सर्कुलर डायल के साथ के साथ 1.1-इंच की AMOLED स्क्रीन है, जो 360 x 360-पिक्सेल रिजॉल्यूशन ऑफर करता है। इसमें ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले मोड और अनुकूलन योग्य वॉच फेस हैं। यह डिवाइस IP67-प्रमाणित धूल और पानी प्रतिरोधी है। यह भी पढ़ेंः लॉन्च से पहले Redmi 12 को ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ, जानें स्पेसिफिकेशन्स हेल्थ के मोर्चे पर इस स्मार्ट वॉच में हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 सेंसर और एक महिला साइकिल ट्रैकर, स्लीप ट्रैकिंग सहित अन्य फीचर्स शामिल है। इसके अतिरिक्त डिवाइस में 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट भी है। यह एक ब्लूटूथ कॉलिंग स्मार्ट वॉच AI वॉयस असिस्टेंट के साथ आती है। यानी यूजर्स सिधे कलाई से इस कॉल कर सकते हैं और साथ ही इसमें 12 कॉन्टैक्ट्स को सेव कर सकते हैं। अन्य फीचर्स के तौर NoiseFit Diva में डेली रिमाइंडर, नोटिफिकेशन्स, मौसम अपडेट जैसे फीचर्स शामिल हैं। अंत में, बैटरी बैकअप की बात करें तो कंपनी दावा करती है कि यह 4 दिनों तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.