TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

न रजिस्ट्रेशन का झंझट और न ही DL की जरूरत, सिंगल चार्ज पर 60 km तक सरपट दौड़ता है यह ई स्कूटर

Joy e-bike Wolf: टू व्हीलर सेगमेंट में इलेक्ट्रिक व्हीकल हाई डिमांड पर हैं। इसी कड़ी में एक धाकड़ ई स्कूटर है Joy e-bike Wolf.आइए आपको इस स्कूटर की माइलेज, कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं। यह ई स्कूटर सड़क पर 25 kmph की टॉप स्पीड देता है। एक बार फुल चार्ज करने में […]

फाइल फोटो
Joy e-bike Wolf: टू व्हीलर सेगमेंट में इलेक्ट्रिक व्हीकल हाई डिमांड पर हैं। इसी कड़ी में एक धाकड़ ई स्कूटर है Joy e-bike Wolf.आइए आपको इस स्कूटर की माइलेज, कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं। यह ई स्कूटर सड़क पर 25 kmph की टॉप स्पीड देता है।

एक बार फुल चार्ज करने में 3.5 घंटे लगते हैं

Joy e-bike Wolf को एक बार फुल चार्ज करने में 3.5 घंटे लगते हैं। यह शानदार स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 60 km तक चलता है। Joy e-bike Wolf के फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। जिससे सड़क पर इसे चलाते हुए राइडर इस पर फुल कंट्रोल महसूस करता है। कंपनी ने इसमें 60V/23Ah का बैटरी पैक दिया है। यह हाई परफॉमेंस बैटरी पैक है। ये भी पढ़ें- 4.80 लाख रुपये में लॉन्च हुई Maruti की यह नई कार, 34 Kmpl की दमदार माइलेज और मिलेंगे शानदार फीचर्स [caption id="attachment_347454" align="alignnone" ] फाइल फोटो[/caption]

फिलहाल केवल एक वेरिएंट और एक कलर ऑप्शन

Joy e-bike Wolf इलेक्ट्रिक स्कूटर शुरूआती कीमत 78,414 हजार रुपये में भारत में मिलता है। यह फिलहाल केवल 1 ही वेरिएंट और एक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह दमदार स्कूटर 250 W की पावर जेनरेट करता है। जिससे अधिक वजन के साथ या फिर ऊंचाई की जगह पर इसे चलाने में दिक्कत नहीं होती है।

फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक

इसे चलाने के लिए किसी ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं पड़ती। स्कूटर में रिमोट लॉकिंग सिस्टम व बैटरी बताने के लिए इंडिकेटर दिए गए हैं। इसमें ड्यूल टोन कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसमें रियर सीट पर backrest मिलता है। इसका कुल वजन लगभग 140 kg है। इसमें अलॉय व्हील, फ्रंट में टेलिस्कॉपिक और पीछे ट्विन साइडिड स्प्रींग सस्पेंशन दिया गया है। यह है नियम भारत में 16 से 18 वर्ष के उम्र के लोग गियरलेस इलेक्ट्रिक टू व्हीलर वाहनों को चला सकते हैं। नियम है कि इनकी अधिकतम स्पीड 25 KMPH तक होनी चाहिए। ऐसे स्कूटर में 250 W तक की पावर मोटर लगाई जा सकती है। भारत में 18 वर्ष के पूरे हो चुके लोगों का लाइसेंस बनता है। जिसके बाद वह गियरवाले टू व्हीलर चला सकते हैं।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.