Ducati Panigale V4R: हाई स्पीड क्रूजर बाइक का युवाओं में काफी क्रेज रहता है। इसी कड़ी में इटैलियन दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Ducati ने भारतीय बाजार में Ducati Panigale V4R को लॉन्च किया है। इसमें रेड और ग्रे डुअल कलर ऑप्शन मिलता है।
इस दमदार बाइक में 998 सीसी का धांसू इंजन मिलता है
इस दमदार बाइक में 998 सीसी का धांसू इंजन मिलता है। यह मजबूत इंजन चलते हुए 16,500 rpm और 215 Bhp की हाई पावर जेनरेट करता है। इस डैशिंग बाइक में डुअल कलर ऑप्शन मिलेंगे। Ducati Panigale V4R अट्रैक्टिव बाइक पर ग्राफिस और शॉर्प नोज दी गई है।

फाइल फोटो
Ducati Panigale V4R का कुल वजन 193.5 किलोग्राम
बाजार में यह धाकड़ बाइक 69.9 लाख रुपये एक्स-शोरूम में मिलेगी। Ducati Panigale V4R में कंपनी ने नए रियल ड्राइविंग इमिशन (RDE) नॉर्म्स के तहत तैयार किया है। Ducati Panigale V4R का कुल वजन 193.5 किलोग्राम का है।
महज 3.3 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार
फिलहाल कंपनी ने अपनी इस जानदार बाइक के पावरट्रेन के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है। जानकारी के अनुसार Ducati Panigale V4R एडवांस बाइक है। जिसमें हाई परफॉमेंस इंजन दिया गया है। यह इंजन महज 3.3 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ सकता है।
Ducati Panigale V4R तकरीबन 299 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप स्पीड देती है
Ducati Panigale V4R तकरीबन 299 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप स्पीड देती है। कंपनी की यह ट्रैक-फोकस्ड सुपरबाइक है। इसका डिजाइन रेसिंग बाइक जैसे है, इसमें मोटे टायर हैं जो इसे बेहद अट्रैक्टिव बनाते हैं। इसका फ्रंट सिंगल साइडेउ एल्युमिनियम स्विंगआर्म का है।
ब्रेक कंट्रोल ईवीओ2 सिस्टम मिलता है
बाइक में आरामदायक सस्पेंशन के साथ डिस्क ब्रेक मिलते हैं। इसका अक्रापोविक एग्जॉस्ट इसकी आउटपुट करीब 234 बीएचपी तक बढ़ा देता है। बाइक में ‘ट्रैक ईवो’ मोड और रिकैलिब्रेटेड डुकाटी ट्रैक्शन कंट्रोल, राइड बाय वायर और इंजन ब्रेक कंट्रोल ईवीओ2 सिस्टम मिलता है।