Vijay Sethupathi Train Release Date Announced: साउथ सिनेमा के मशहूर एक्टर विजय सेतुपति एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग का दम दिखाने के लिए तैयार हैं. उनकी अपकमिंग तमिल थ्रिलर फिल्म 'ट्रेन' लंबे समय से चर्चा में है. फैंस को इस फिल्म की रिलीज का करीब तीन साल से इंतजार था, लेकिन अब उनका इंतजार खत्म हो गया है. मेकर्स ने आखिरकार फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. खास बात यह है कि फिल्म में विजय सेतुपति के साथ श्रुति हासन भी अहम भूमिका में नजर आएंगी, तो चलिए जानते हैं कि यह फिल्म कब रिलीज होगी और इसकी कहानी क्या है?

इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'ट्रेन'

विजय सेतुपति की फिल्म 'ट्रेन' की रिलीज डेट सामने आते ही फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है. फिल्म के निर्माता कलाईपुली एस थानू ने सोशल मीडिया पर इसकी रिलीज डेट का ऐलान किया है. उन्होंने बताया कि यह फिल्म 4 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

रिलीज का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए गुड न्यूज

फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही उत्सुकता बनी हुई है. इसकी रिलीज से पहले मेकर्स म्यूजिक, टीजर और एक एक्शन सीन की शूटिंग के पीछे के कुछ वीडियो भी जारी कर चुके हैं. हालांकि, रिलीज डेट का इंतजार कर रहे फैंस के लिए यह सबसे बड़ी अपडेट है. अब देखना होगा कि सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद विजय सेतुपति की यह फिल्म दर्शकों को कितना पसंद आती है.

विजय सेतुपति की फिल्म 'ट्रेन' की रिलीज डेट को मेकर्स ने किया अनाउंस

'ट्रेन' को मिला है U/A सर्टिफिकेट

फिल्म की रिलीज को लेकर कुछ महीने पहले भी एक बड़ा अपडेट सामने आया था. निर्माता कलाईपुली एस थानू ने जानकारी दी थी कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म को U/A सर्टिफिकेट दे दिया है. इसके बाद से ही फिल्म की रिलीज को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं. अब ऑफीशियल रिलीज डेट सामने आने के बाद दर्शक इसकी कहानी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं.

क्या है 'ट्रेन' की कहानी?

डायरेक्टर मिस्किन की यह फिल्म सिर्फ एक थ्रिलर नहीं, बल्कि जिंदगी से जुड़ी एक इमोशनल कहानी भी है. एक इवेंट के दौरान निर्देशक ने फिल्म के प्लॉट के बारे में जानकारी दी थी. कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसने जीने की इच्छा खो दी है. वह अपनी पत्नी की कब्र पर एक पौधा लगाने के इरादे से ट्रेन में सफर शुरू करता है, लेकिन इस सफर के दौरान कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं, जो उसकी सोच बदल देती हैं. धीरे-धीरे उसे जिंदगी की अहमियत समझ आने लगती है.

क्या है फिल्म की कहानी, क्यों उत्सुक हैं दर्शक?

कहानी का यही इमोशनल पहलू दर्शकों को फिल्म की इंप्रेस कर रहा है और यही कारण है, जो फैंस को फिल्म की रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार था, अब देखना दिलचस्प होगा कि निर्देशक मिस्किन ने इस कहानी को पर्दे पर किस तरह पेश किया है.

विजय सेतुपति के साथ नजर आएंगे ये सितारे

'ट्रेन' में विजय सेतुपति के अलावा श्रुति हासन, नासर, युगी सेतु, नारायण और के. एस. रविकुमार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन करने के साथ-साथ मिस्किन ने इसका म्यूजिक भी तैयार किया है. बहरहाल, अब 4 दिसंबर को रिलीज होने वाली 'ट्रेन' से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं.