Varanasi Film Release Date Postponed: महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की मच अवेटेड फिल्म 'वाराणसी' को लेकर फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है. एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बन रही इस बिग बजट फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ने की चर्चा है. पहले यह फिल्म 13 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसकी रिलीज अगस्त 2027 तक टल सकती है. आखिर 1300 करोड़ रुपये की इस फिल्म के साथ ऐसा क्या हुआ, जिसकी वजह से मेकर्स को रिलीज डेट बदलने पर विचार करना पड़ रहा है.

अप्रैल में नहीं आएगी 'वाराणसी'?

महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा पहली बार फिल्म 'वाराणसी' में एक साथ नजर आने वाले हैं. फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त एक्साइटमेंट है. वहीं, तेलुगु 123 की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाई जा सकती है. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि मेकर्स अब इसे अगस्त 2027 में रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं. हालांकि, अभी तक इस खबर पर मेकर्स की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है.

रिलीज डेट आगे बढ़ने की क्या है वजह?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की रिलीज टलने की सबसे बड़ी वजह इसका CGI यानी कंप्यूटर जनरेटेड इमेजरी का काम है. बताया जा रहा है कि फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स पर काम उम्मीद के मुताबिक तेजी से नहीं हो पा रहा है. ऐसे में अप्रैल 2027 तक फिल्म को पूरी तरह तैयार करना मुश्किल हो सकता है.

शूटिंग पूरी, प्रोडक्शन का काम बाकी

हालांकि, फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन पोस्ट प्रोडक्शन का काम अभी बाकी है. खासतौर पर CGI के लिए टीम को ज्यादा समय की जरूरत बताई जा रही है. मेकर्स चाहते हैं कि फिल्म के शानदार विजुअल्स और भव्यता से किसी तरह का समझौता न हो.

फिल्म का बड़ा बजट-बड़े सितारे

'वाराणसी' का बजट करीब 1300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. यह भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है. फिल्म में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे. वहीं, ऑस्कर विजेता एमएम कीरावानी इसका म्यूजिक तैयार कर रहे हैं.