आज 15 अगस्त है और पूरा देश 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस मौके पर चेन्नई के फोर्ट सेंट जॉर्ज में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया था, जहां तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया. इस मौके पर तमाम जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं. यहां तक कि उनकी दोस्त और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी समारोह में शामिल हुईं. इस खास मौके पर विजय के माता-पिता एस. ए. चंद्रशेखर और शोभा चंद्रशेखर भी मौजूद थे. इसके बाद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. तस्वीरों और वीडियो में तृषा विजय के माता-पिता से बात करते हुए नजर आ रही हैं.

इवेंट में विजय के पेरेंट्स संग नजर आईं तृषा

वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में तृषा पीले रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने गजरा पहना हुआ है और सिंपल मेकअप किया है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं. इस इवेंट में वह विजय के माता-पिता के पास बैठी थीं और उनसे बातें करते हुए मुस्कुराती नजर आ रही थीं. वहीं, विजय मुख्यमंत्री के तौर पर वहां तिरंगा फहराते हैं और उसे सलामी देते हैं.

बता दें कि तृषा विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी इसी तरह तैयार होकर पहुंची थीं. तृषा शपथ ग्रहण समारोह में भी वीआईपी मेहमानों के बीच सबसे आगे विजय के माता-पिता और बहनों के साथ बैठी थीं। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते की चर्चाएं तेज हो गई थीं। हालांकि, विजय और तृषा ने इन अफवाहों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया.

विजय की पत्नी ने वापस ली तलाक की अर्जी

तृषा और विजय के अफेयर की चर्चा उस दौरान शुरू हुई थी, जब पूर्व एक्टर की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने तलाक की अर्जी दी थी. इस बीच उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि विजय का किसी के साथ अफेयर चल रहा था. इसी के बाद विजय और तृषा की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं और दोनों के लिंकअप की खबरें भी आने लगीं. हालांकि, विजय की पत्नी संगीता ने अगस्त में चेंगलपट्टू की फैमिली कोर्ट से अपनी तलाक की अर्जी वापस ले ली थी. हालांकि, कपल अब तलाक ले रहा है या नहीं, इसके बारे में दोनों में से किसी ने भी कुछ नहीं कहा है.

इन फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं तृषा और विजय

विजय और तृषा कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. दोनों ने ‘लियो’, ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’, ‘घिल्ली’, ‘मंकाथा’, ‘आथी’ और ‘तिरुपाची’ जैसी फिल्मों में काम किया है.

विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन

वहीं, ‘जन नायकन’ विजय की आखिरी फिल्म है और इसके बाद वह अपने राजनीतिक करियर पर ध्यान दे रहे हैं. ‘जन नायकन’ ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है. फिल्म ने भारत में 195.29 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है और दुनियाभर में इसकी कमाई 319.88 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

यह भी पढ़ें- ‘तारक मेहता’ के जेठालाल और बबीता जी की हुई शादी! देखती रह गईं दयाबेन