Trisha Krishnan Secret Engagement Rumours: साउथ सिनेमा की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन इस समय अपने प्रोफेसनल और पर्सनल दोनों लाइफ को लेकर खबरों में छाई हुई हैं. पिछले महीने ही सिनेमाघरों में उनकी फिल्म 'करुप्पु' रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया. इसके अलावा, तृषा का नाम लगातार तमिलनाडु के सीएम थलापति विजय के साथ जुड़ रहा है. इस बीच तृषा कृष्णन और विजय की शादी की अफवाहें भी खूब उड़ी थीं. अब एक बार फिर से तृषा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हेडलाइन में छा गई हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है कि तृषा ने सीक्रेट सगाई कर ली है. चलिए आपको ये पूरा माजरा समझाते हैं.

तृषा कृष्णन ने की सीक्रेट सगाई?

दरअसल, एक इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें तृषा कृष्णन के एक लुक काफी चर्चा हो रही है. इस पोस्ट में तृषा की कुछ वीडियो और फोटोज हैं. इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस के बीच चर्चा होने लगी की तृषा ने सीक्रेट सगाई कर ली है. वायरल पोस्ट की वीडियो में तृषा कृष्णन का लुक बहुत ही खूबसूरत लग रहा है, लेकिन इस दौरान उनके गले के गोल्ड पेंडेंट ने सबका ध्यान खींच लिया. इसके अलावा, तृषा के हाथों में अंगूठी भी दिखाई दी. बस फिर क्या था सोशल मीडिया पर खबरें आने लगी की तृषा कृष्णन ने सीक्रेट इंगेजमेंट कर ली है.

क्या बोले फैंस?

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए कहा कि शायद तृषा कृष्णन और थलपति विजय ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है. हालांकि, अभी तक इस मामले पर तृषा कृष्णन की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है. बता दें कि, जब से विजय की पत्नी संगीता ने कोर्ट में तलाक की अर्जी डाली है, तब से लोग तृषा कृष्णन और वियज के लिंकअप को लेकर सोशल मीडिया पर बातें कर रहे हैं.