Toxic X Review: साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स' आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. करीब चार साल बाद बड़े पर्दे पर यश की वापसी को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही काफी बज बना हुआ था. अब फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों के रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई है. आइए जानते हैं 'टॉक्सिक' देखने के बाद क्या बोल रहे हैं दर्शक?

क्या कहना है दर्शकों का?

दर्शकों को फिल्म में यश का स्वैग, सिगरेट के लच्छे और धांसू डायलॉग्स फुल पैसा वसूल लगे. वहीं कुछ यूजर्स का मानना है, कि डार्क माहौल और तेज एक्शन के बीच कहानी इधर-उधर डोलती नजर आई, मगर इंटरवल आते-आते एक तगड़ा झटका देकर दर्शकों की उत्सुकता को सातवें आसमान पर भी पहुंचा दिया.

यश की 'टॉक्सिक' देखकर क्या बोले दर्शक?

कुछ लोगों को यश का अंदाज और फिल्म की कहानी काफी पसंद आई है, जबकि कुछ यूजर्स ने फिल्म को रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने वाली फिल्म बताया है. एक और यूजर ने लिखा, 'बेहद स्टाइलिश यश और शानदार प्रोडक्शन वैल्यूज इसकी खूबियां हैं. वहीं सर्कस वाला फाइट सीन जबरदस्त है. इसमें स्टाइल, ग्लैमर और वायलेंस है. तो किसी ने लिखा, 'विदेशों से भी अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं, इतिहास रचा जा रहा है' और एक और 1000 करोड़ की कमाई होने वाली है.

दूसरे यूजर ने यश को 'KGF' की अगली सीरीज पर काम करने की सलाह दी. इस तरह कुछ दर्शकों ने फिल्म को लेकर जबरदस्त प्यार दिया.

कुछ दर्शकों ने तो खूब लुटाया प्यार

वहीं कई दर्शक 'टॉक्सिक' की जमकर तारीफ करते हुए फिल्म को शानदार बताया. वहीं कुछ यूजर्स का मानना है कि यश की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाएगी. फिलहाल ये सिर्फ सोशल मीडिया पर सामने आए शुरुआती रिएक्शन्स हैं. ऐसे में फिल्म को लेकर दर्शकों की पूरी राय जानने के लिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और आने वाले दिनों के रिव्यू का इंतजार करना होगा.

स्टार्स से सजी है 'टॉक्सिक'

'टॉक्सिक' में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है. इस फिल्म के लिए यश ने लंबे समय तक तैयारी की है.

बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है 'टॉक्सिक'?

'टॉक्सिक' के साथ यश करीब 4 साल बाद सिनेमाघरों में लौटे हैं. उनकी पिछली फिल्म 'KGF: Chapter 2' साल 2022 में रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था. ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि 'टॉक्सिक' दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है और बॉक्स ऑफिस पर यश की वापसी कितनी धमाकेदार साबित होती है.