Toxic Trailer Hindi: साउथ के रॉकिंग स्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक : ए फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो चुका है. रिलीज के करीब तीन हफ्ते पहले ही फिल्म के मेकर्स ने 'टॉक्सिक' के ट्रेलर को रिलीज कर दिया है, जो कि बहुत ही ज्यादा शानदार और जबरदस्त है. ट्रेलर में यश का डबल रोल देखने मिल रहा है और अपने सभी लुक में यश कहर ढाह रहे हैं. वहीं, ट्रेलर में फिल्म के जबरदस्त एक्शन से भी रूबरू करवाया गया है. कुछ मिलाकर फिल्म 'टॉक्सिक' का ट्रेलर फुल एंटरटेमेंट का पैकेज है.
जबरदस्त है 'टॉक्सिक' का ट्रेलर
ट्रेलर की शुरुआत यश के उस हत्यारे वाले किरदार से होती है, जिसमें दया नाम की चीज नहीं है. इसके कुछ ही सैकेंड बाद यश दुश्मनों के बंदूक की नोक पर होते हुए अपना स्वैग दिखाते हैं और गैंगस्टर के सामने ही उसके भाई को जान से मारने की कसम खाता है. फिर ट्रेलर में कियारा अडवाडी की एंट्री होती है, जिनकी आंखों में आंसू और चेहरे पर दर्द साफ दिखता है. इसी बीच कियारा बहुत गुस्से और दुख में कहती हैं कि वो मुझसे नफरत करती है. इसके बाद नयनतारा किसी से कहती दिखाई देती है कि उसे इस शहर पर राज करना है. ट्रेलर के एक सीन में रुक्मिणी वसंत के सामने यश न्यूड खड़ा दिखाई देता है. इसके बाद ट्रेलर में यश के एक नए अवतार से रूबरू करवाया जाता है, जिसके अंदर किसी बात का बहुत गुस्सा भरा हुआ दिखाई देता है.
आखिर में शॉकिंग सस्पेंस
टॉक्सिक के ट्रेलर में वॉयलेंस का लेवल बहुत ही ज्यादा हाई है, जिसमें खून-खराबे की भरपूर जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा. इसके अलावा, ट्रेलर में एक बच्चा भी है, जो इसके पहले सीन से लेकर आखिरी तक में दिखाई देता है. पूरे ट्रेलर में ये बच्चा काफी थ्रिल और मिस्ट्री से भरा हुआ दिखाई देता है. गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में यश के साथ नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसी एक्ट्रेस भी अहम भूमिका में हैं. ये फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.