Toxic First Song Tabaahi: यश की मच अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' का पहला गाना रिलीज हो गया है, जिसने आते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. गाने में यश और कियारा आडवाणी की केमिस्ट्री को फैंस का खूब पसंद कर रहे हैं, 'टॉक्सिक' के दोनों टीजर से लेकर ट्रेलर तक ने इंटरनेट पर धूम मचा दी थी, ठीक वैसे ही अब फिल्म के पहले गाने को रिलीज किया गया है, जिसने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया.

यश और कियारा की 'तबाही'

'तबाही' में दोनों का रोमांटिक अंदाज और स्टाइलिश लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है. 'तबाही' एक रोमांटिक ट्रैक है, जिसमें यश और कियारा की केमिस्ट्री सबसे बड़ा आकर्षण बनी हुई है. गाने को हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज किया है.

यश-कियारा की केमिस्ट्री ने मचाया तहलका

गाने में यश-कियारा की बॉन्डिंग, शानदार विजुअल्स और स्टाइलिश प्रेजेंटेशन फैंस का दिल जीत ले गई. मशहूर सिंगर विशाल मिश्रा ने इस सॉन्ग को अपनी आवाज दी है, जबकि इसके बोल राज शेखर ने लिखे हैं. वहीं म्यूजिक विशाल, बिटुपोन बोरुआ, कंदर्पा कलिता और त्रिहंगकु लहकर ने मिलकर तैयार किया है.

कब थिएटर में दस्तक देगी फिल्म?

फिल्म की रिलीज डेट में कई बार बदलाव किया गया, लेकिन अब यह तय डेट यानी 26 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक गीतू मोहनदास ने किया है, जिनकी फिल्मों को अलग अंदाज की कहानी और शानदार प्रस्तुति के लिए जाना जाता है.

दमदार है फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी दमदार है. यश और कियारा आडवाणी के अलावा इसमें हुमा कुरैशी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. ऐसे में फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता पहले से ही काफी ज्यादा है.

फैंस को खूब भा रही यश-कियारा की केमिस्ट्री

फिलहाल, 'तबाही' ने फिल्म के लिए माहौल बना दिया है. गाने को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स से साफ है कि फैंस अब बड़े पर्दे पर यश और कियारा की जोड़ी को देखने के लिए पहले से भी ज्यादा उत्साहित हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज के बाद 'टॉक्सिक' बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा धमाका करती है.