यश की फिल्म 'टॉक्सिक' बॉक्सऑफिस पर तहलका मचा रही है. फिल्म में यश का इंटेंस लुक लोगों को हैरान कर रही है, जो वहीं फिल्म में रेबेका का किरदार निभाने वाली तारा सुतारिया ने एक्टर को लेकर कुछ ऐसी बातें बताईं जो फिल्म में उनके किरदार से एकदम अलग है. जिसे सुनकर फैंस का दिल खुशी से भर गया.
तारा का खुलासा
तारा सुतारिया ने 'द मेल फेमिनिस्ट' पॉडकास्ट में यश के साथ काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया. उन्होंने बताया कि यश उन लोगों में से हैं, जो दूसरों के बारे में खुद से ज्यादा सोचते हैं. तारा के मुताबिक, फिल्म इंडस्ट्री में इस तरह की सोच रखने वाले लोग बहुत कम मिलते हैं.
कैसे हैं यश?
एक्ट्रेस ने यश की तारीफ करते हुए कहा कि वह बेहद सेंसेटिव और थॉटफुल इंसान हैं. तारा ने उन्हें उन सबसे अलग लोगों में बताया, जिनसे वह अब तक मिली हैं. पर्दे पर यश का रफ और पावरफुल अंदाज देखने के बाद उनका यह पक्ष फैंस के लिए यकीनन दिलचस्प है.
एक्ट्रेसेस की तुलना पर राय
इसी बातचीत के दौरान तारा सुतारिया ने फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेस की तुलना किए जाने पर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि हर एक्ट्रेस की अपनी अलग जगह और भूमिका होती है. ऐसे में किसी एक्ट्रेस की दूसरी से तुलना करना सही नहीं है.
सोशल मीडिया को लेकर तारा
तारा ने सोशल मीडिया पर होने वाली ऐसी तुलना पर भी सवाल उठाया. उनका कहना था कि जिस तरह एक्ट्रेसेस की तुलना की जाती है, वैसा मेल एक्टर्स के साथ अक्सर देखने को नहीं मिलता. उनके मुताबिक हर कलाकार की अपनी अलग पहचान और खासियत होती है.
'टॉक्सिक' का कलेक्शन
बात करें फिल्म 'टॉक्सिक' की तो इसमें यश के साथ तारा सुतारिया, कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वसंत, हुमा कुरैशी और नयनतारा जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है और इसे बड़े बजट में तैयार किया गया है.
फिल्म को मिल रहा सपोर्ट
26 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआती दिनों में दुनियाभर में अच्छा कलेक्शन किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन करीब 150 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया, जबकि दूसरे दिन लगभग 40 करोड़ रुपये जुटाए. तीसरे दिन के बाद फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 221 करोड़ रुपये पहुंच गया. हालांकि, कमाई के साथ फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स के मिले-जुले रिएक्शन मिल रहे हैं.