साउथ इंडस्ट्री के फेमस एक्टर और एक्ट्रेस एक साथ शादी के जोड़े में नजर आए, जिनकी तस्वीरें देख फैंस का भी माथा चकरा गया क्योंकि दुल्हन के जोड़े में दिख रहीं एक्ट्रेस सिमरन हैं जो करीब 10 साल बड़े एक्टर जयाराम के साथ खड़ी नजर आ रहीं हैं, जयाराम भी शादी के कपड़ों में दिखाई दे रहे हैं, और ये तस्वीरें शादी के बाद की नजर आ रहीं हैं, जिसने फैंस के बीच सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, आइए जानते हैं आखिर मामला है क्या?

क्या सिमरन और जयाराम ने कर ली शादी?

तस्वीरों को देखकर भले ही ऐसा लग रहा हो कि सिमरन और जयाराम ने शादी कर ली है, लेकिन असल कहानी कुछ और है. दरअसल, दोनों अपनी अपकमिंग फिल्म में पति-पत्नी की भूमिका निभाने वाले हैं. इसी फिल्म के ऐलान के लिए मेकर्स ने शादी वाले लुक में उनका फोटोशूट करवाया है.

कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं एक्टर-एक्ट्रेस

सिमरन 50 साल की हैं, जबकि जयाराम उनसे करीब 10 साल बड़े हैं. दोनों साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार हैं और पहले भी कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. दोनों ने 90 के दशक में कई फिल्मों में स्क्रीन शेयर की थी. साल 2002 में कमल हासन की फिल्म 'पंचतंत्रम' में दोनों आखिरी बार साथ नजर आए थे.

पहली बार लीड कपल बनेंगे दोनों

अब करीब दो दशक से ज्यादा समय बाद सिमरन और जयाराम फिर साथ दिखाई देंगे. खास बात यह है कि इस बार दोनों फिल्म में लीड कपल की भूमिका निभाएंगे. फिल्म की शुरुआत हाल ही में पूजा सेरेमनी के साथ हुई, जिसमें डायरेक्टर एसवाई गौतम राज और प्रोड्यूसर्स भी मौजूद रहे.

कैसी होगी फिल्म की कहानी?

सिमरन की यह नई फिल्म रोमांटिक-कॉमेडी और फैमिली एंटरटेनर बताई जा रही है. कहानी में 90 के दशक की पीढ़ी और आज की जेनजी के बीच सोच और रिश्तों के अंतर को मजेदार अंदाज में दिखाया जाएगा.

फैंस को फिल्म का इंतजार

फिल्म में सिमरन और जयाराम के अलावा पोनवेल, देविका सतीश और भगवती पेरुमल जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिलहाल, फिल्म के नाम और रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है. ऐसे में फैंस को इस नई जोड़ी को पर्दे पर देखने का इंतजार रहेगा.