Shwetha Menon Resigns AMMA President Post: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, मलयालम फिल्म आर्टिस्ट अशोशिएशन (AMMA) की एग्जीक्यूटिव कमेटी ने अपनी एनु्अल जरनल मीटिंग में हुई तीखी बहस के बाद सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है. AMMA की प्रेसिडेंट श्वेता मेनन ने खुद इस बात की जानकारी दी है. श्वेता मेनन ने बताया कि लीडरशीप के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के बाद उनके साथ पूरी समिति ने पद छोड़ दिया है. श्वेता ने बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए काफी कुछ बताया. इसके साथ ही उन्होंने कई जरूरी और अंदर की बातें शेयर की. चलिए आपको ये पूरा माजरा समझाते हैं.

आखिर मीटिंग में क्या हुआ?

दरअसल, एनुअल जरनल मीटिंग में लीडरशीप के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव रखा गया, जिस पर एसोसिएशन के कई सदस्यों ने साइन किया. मीटिंग के दौरान, एक्टर गणेश कुमार ने मौजूदा लीडरशीप के सपोर्ट में बात रखी. वहीं, मेगास्टार मोहनलाल ने न्यूट्रल रुख अपनाया. समिति ने संगठन की लीडरशीप में ऐतिहासिक बदलाव के तहत कार्यभार संभाला था. लेकिन जल्द ही यह समिति विवादों में घिर गई, जिससे AMMA के अंदर की दरारें उजागर हो गईं.

मुझे खुशी है कि…

मनोरमा ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, श्वेता ने बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, एग्जीक्यूटिव कमेटी के सभी सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है. फाइनेंस ऑफिसर फरार हो गया था. जब AMMA के ऑफिस मैनेजर को बर्खास्त कर दिया गया और बाद में उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, तो इस मामले पर किसी ने ध्यान नहीं दिया. बल्कि, फाइनेंस ऑफिसर गायब हो गया था, जिसका मतलब था कि हम उस टाइम पीरियड के दौरान की अकाउंट डिटेल प्रोवाइड नहीं कर सके. 1 सितंबर से हमारे सभी अकाउंट ठीक थे. मैं बस इतना कह सकती हूं कि मुझे खुशी है कि मैं अब AMMA की सदस्य नहीं हूं.'

बता दें कि एक्ट्रेस श्वेता मेनन साल 2025 में AMMA की पहली महिला अध्यक्ष बनीं. उनके साथ ही एक्टर कुकू परमेश्वरन ने महासचिव का पदभार संभाला है. उस समय इन दोनों एक्ट्रेस ने इतिहास रच दिया था.