Courtroom Drama: 14 सालों बाद इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया गया है. इसकी IMDb रेटिंग 8 से ज्यादा है. अगर आप रियल लाइफ बेस्ड कहानियां देखना पसंद करते हैं ये फिल्म आपको जरूर देखनी चाहिए. इस फिल्म की कहानी अंत में आपको सोचने पर मजबूर कर देगी. आइए फिल्म के बारे में सबकुछ जानते हैं.

कौनसी फिल्म?

हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘ शाहिद’ (Shahid) की, जो एक बायोग्राफिकल ड्रामा मूवी है. इस फिल्म में राजकुमार राव लीड रोल में हैं. ये मूवी साल 2013 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. वहीं अब जाकर ये फिल्म ओटीटी पर आई है. हाल ही में इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है.

शाहिद आजमी के जीवन पर आधारित फिल्म

बात करें फिल्म की तो राजकुमार राव की फिल्म ‘शाहिद’ की कहानी वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता शाहिद आजमी के जीवन पर आधारित फिल्म है. शाहिद आजमी की साल 2010 में मुंबई में उनके ही ऑफिस में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. फिल्म राजकुमार राव ने शहीद आजमी का किरदार निभाया है.

फिल्म की कहानी

इस बायोग्राफिकल कोर्टरूम ड्रामा फिल्म की कहानी मुंबई के एक गरीब मुस्लिम परिवार के युवक शाहिद आजमी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो 1992 के मुंबई दंगों का खौफनाक मंजर देखने के बाद कुछ समय के लिए भटक जाता है, लेकिन बाद में उसे आतंकवाद के झूठे आरोप में गिरफ्तार कर लिया जाता है और टाडा (TADA) कानून के तहत 7 साल के लिए तिहाड़ जेल भेज दिया जाता है. जेल में बिताए समय के दौरान वो पढ़ाई करने और कानून सीखने के लिए प्रेरित होता है, और रिहा होने के बाद एक वकील बनकर बेकसूर और गरीब लोगों के हक की लड़ाई लड़ता है जिन्हें समाज और कानून बिना किसी पुख्ता सबूत के पहले ही दोषी मान चुके होते हैं. शाहिद को लगातार जान से मारने की धमकियां मिलती हैं, और आखिर में साल 2010 में शहीद की गोली मारकर हत्या कर दी जाती है.

फिल्म को मिले दो नेशनल अवॉर्ड

इस फिल्म के लिए राजकुमार राव ने दो नेशनल अवॉर्ड जीते थे. साल 2014 में हंसल मेहता को इस फिल्म के लिए बेस्ट डायरेक्शन का नेशनल अवॉर्ड मिला था. वहीं, राजकुमार राव को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था. फिल्म को IMDb पर 8.2 की दमदार रेटिंग मिली है.