साउथ सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी फेज से गुजर रहीं हैं, और इस खास पल को वो खूब एंजॉय कर रही हैं, जिसके वीडियोज और फोटोज एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर करती रहती हैं, हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी एक इंस्टास्टोरी लगाई है, जिसमें वो पिकबॉल खेलती नजर आ रही हैं, इसपर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं.

फैंस को पसंद आया सामंथा का अंदाज

एक्ट्रेस अपनी फिटनेस और रूटीन का खास ख्याल रखती हैं. सामने आई एक्ट्रेस की इंस्टास्टोरी में सामंथा पति राज निदिमोरू के साथ पिकलबॉल खेलती दिख रही हैं. जिसमें दोनों साथ में काफी एंजॉय करते नजर नजर आ रहे हैं. वहीं वीडियो देखने के बाद उनके चाहने वाले सामंथा के इस अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं.

सामंथा ने शेयर की इंस्टास्टोरी

सामंथा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पिकलबॉल कोर्ट का एक वीडियो शेयर किया. इसमें वह राज निदिमोरू के साथ डबल्स मैच खेलती दिखाई दे रही हैं. वीडियो में सामंथा कोर्ट के पिछले हिस्से में नजर आती हैं, जबकि राज आगे की तरफ से गेम संभालते दिख रहे हैं. दोनों एक-दूसरे के साथ शॉट्स खेलते और पूरे जोश के साथ गेम का मजा लेते नजर आए. प्रेग्नेंसी के बावजूद सामंथा काफी एक्टिव और खुश दिखाई दे रही हैं.

सामंथा ने दिया मजेदार कैप्शन

पिकलबॉल खेलते हुए सामंथा ने अपने अंदाज में मजेदार कैप्शन भी लिखा. उन्होंने कहा, 'कहना गलत नहीं होगा कि मेरी रनिंग कभी इतनी सेक्सी नहीं लगी.' उनका यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. इससे पहले भी एक्ट्रेस जिम में वर्कआउट करते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रही हैं. हालांकि, इस दौरान उनका फोकस खुद को ज्यादा पुश करने के बजाय अपनी बॉडी की जरूरतों का ध्यान रखने पर है.

हाल ही में शेयर की थी गोद भराई की तस्वीरें

पिकलबॉल वीडियो से पहले सामंथा ने अपनी पारंपरिक गोद भराई सेरेमनी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं. तस्वीरों में वह पीले रंग के पारंपरिक कपड़ों और फूलों से सजी नजर आईं थीं. इस खास मौके पर पति राज निदिमोरू और परिवार के अन्य सदस्य भी उनके साथ दिखाई दिए थे.

'श्री कल्पम' नाम का हुआ था खास अनुष्ठान

सामंथा ने इस सेरेमनी में हुए 'कला आवरण' यानी 'श्री कल्पम' नाम के एक खास अनुष्ठान के बारे में भी बताया था. उन्होंने इसे श्री विद्या परंपरा से जुड़ा रिचुअल बताया और कहा कि इसमें होने वाली मां को देवी के रूप में सम्मान दिया जाता है. एक्ट्रेस के मुताबिक, यह होने वाले बच्चे और मां दोनों के लिए आशीर्वाद का प्रतीक है.