साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी लाइफ के बेहद खास पड़ाव से गुजर रहीं हैं. एक्ट्रेस मां बनने वालीं हैं, और जिसकी खूबरूरत जर्नी वो फैंस ेक साथ शेयर करती रहतीं हैं, हाल ही में सामंथा ने अपनीगोद भराई की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह बेहद खूबसूरत और खुश नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों में प्यार, परिवार, परंपरा और एक नई शुरुआत की खूबसूरत झलक देखने को मिल रही है. सामंथा की तस्वीरें सामने आते ही फैंस का ध्यान उनकी सादगी और खूबसूरत अंदाज पर टिक गया.

सामंथा ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

सामंथा ने खुद सोशल मीडिया पर गोद भराई की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरों में एक्ट्रेस ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आ रही हैं. उनका पूरा लुक बेहद खूबसूरत लग रहा है. हालांकि, तस्वीरों से ज्यादा लोगों का ध्यान उस खास नोट ने खींचा है, जिसे सामंथा ने इस मौके पर शेयर किया है.

परंपराओं को लेकर कही दिल की बात

सामंथा ने अपने पोस्ट में लिखा कि उन्हें हमेशा से अपनी परंपराओं के लिए गहरा सम्मान रहा है. उन्होंने माना कि ऐसा जरूरी नहीं है कि वह हर रस्म का मतलब पूरी तरह समझती हों, लेकिन उनका हमेशा से विश्वास रहा है कि इन परंपराओं के पीछे कोई गहरा अर्थ जरूर छिपा होता है.

एक्ट्रेस ने मंत्रों के जाप पर कही ये बात

एक्ट्रेस ने मंत्रों के जाप और उनसे पैदा होने वाली ऊर्जा का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि जिस सावधानी और विश्वास के साथ पुरानी परंपराओं को पीढ़ियों तक आगे बढ़ाया गया है, वह अपने आप में बेहद खास है.

तस्वीरों में दिखा प्यार और नई शुरुआत का एहसास

सामंथा की गोद भराई की तस्वीरों में सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत का एहसास भी नजर आ रहा है. उनके चेहरे की खुशी और तस्वीरों का पूरा माहौल इस खास मौके को और भी यादगार बना रहा है. फैंस भी इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और सामंथा के इस नए सफर के लिए उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं.

फैंस ने बरसाया प्यार

बहरहाल, सामंथा अपनी गोदभराई की तस्वीरों में बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं हैं, उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफल झलक रहा है, वहीं फोटो में कभी उनके पति प्यार से उन्हें निहारते दिख रहे हैं, तो कहीं उनके अपने उनकी बलाएं लेते नजर आ रहे हैं, जिसपर फैंस दिल खोलकर प्यार बरसा रहे हैं.

कब और कैसे हुई दोनों की मुलाकात और शादी?

बता दें, सामंथा हमेशा से मां बनना चाहती थी और ये उनके लाइफ का सबसे खूबसूरत पल हैं, जिसे वो खुलकर जी रहीं हैं, वहीं बात अगर करें राज और सामंथा की, तो साल 2024 में दोनों के अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरीं थी, तो वहीं 2025 में दोनों ने गुपचुप तरीके से तमिलनाडु के ईशा योग केंद्र, कोयंबटूर में शादी कर फैंस को सरप्राइज दिया था.