Ram Pothineni and Bhagyashree Borse Dating Rumours: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के बाद इस इंडस्ट्री से एक और प्यार भरी अफवाह सामने आ रही है. सोशल मीडिया पर ये खबर तेजी से वायरल हो रही है कि तेलुगु के हैंडसम स्टार राम पोथिनेनी और भाग्यश्री बोरसे एक दूसरे के प्यार में गिरफ्तार हैं. इसी बीच, एक्ट्रेस भाग्यश्री बोरसे का एक बयान सामने आया है, जिसके बाद इस अफवाह ने और जोर पकड़ लिया है. भाग्यश्री के इस बयान ने पूरे इंटरनेट पर काफी हलचल मचा दी है. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर एक्ट्रेस भाग्यश्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसकी वजह से इतना बवाल खड़ा हो गया.
ये क्या बोल गईं एक्ट्रेस…
दरअसल, एक्ट्रेस भाग्यश्री बोरसे हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म 'लेनिन' के प्रमोशन के सिलसिले में सुमा कनकवाला के पॉपुलर टीवी शो में पहुंची थी. इस दौरान, एक्ट्रेस भाग्यश्री हैदराबाद से अपने लगाव के बारे में बताया और कहा, 'मेरा पहला घर औरंगाबाद है, लेकिन मेरा दूसरा घर हैदराबाद है. यह तय है.' उनके इस बयान ने तुरंत लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. जिसके बाद उनके इस बयान का वीडियो क्लिप ऑनलाइन तेजी से वायरल हो गया. जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके इस बयान को स्टार राम पोथिनेनी के साथ उनकी डेटिंग अफवाहों से जोड़ना शुरू कर दिया.
रिलेशनशीप की खबरें…
हालांकि, कई फैंस ने ये भी कहा कि हो सकता है कि एक्ट्रेस भाग्यश्री ने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री या हैदराबाद के किसी खास व्यक्ति से अपने रिलेशन की ओर इशारा किया हो. हालांकि, अभी तक इन अफ़वाहों को लेकर एक्ट्रेस भाग्यश्री या राम पोथिनेनी की तरफ से किसी तरह का कोई बयान सामने नहीं आया है. बता दें कि साल 2025 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म 'आंध्र किंग तालुका' में राम पोथिनेनी और भाग्यश्री बोरसे ने साथ मिलकर काम किया था, जिसके बाद से ही दोनों के रिलेशनशीप की खबरें आ रही हैं.