Pushpa Star Fahadh Faasil Funny Comment on Wife Nazriya Nazim: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार फहाद फासिल इन दिनों अपने तलाक की अफवाहों की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर फहाद फासिल और उनकी पत्नी नजरिया नाजिम के बीच अनबन और सेपरेशन की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं. इसी बीच 'पुष्पा' स्टार फहाद फासिल का एक बयान सामने आया है, जो इस समय इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. फहाद फासिल ने तलाक की खबरों के बीच अपनी पत्नी नजरिया नाजिम को लेकर एक बड़ी बात कही है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्होंने एक बच्ची से शादी की है. चलिए आपको पूरा मामला विस्तार से समझाते हैं.

अलग होने की अफवाहें

अक्सर सोशल मीडिया पर फहाद फासिल और नजरिया नाजिम के तलाक और अलग होने की अफवाहें उड़ती रहती हैं, जिस पर दोनों में से किसी ने भी सीधे तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. लेकिन हाल ही में फहाद फासिल अपनी आने वाली फिल्म 'डोंट ट्रबल द ट्रबल' के एक इवेंट में पहुंचे. जहां उन्होंने पत्नी नजरिया नाजिम के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की. उनके इस बयान के बाद दोनों के अलग होने की अफवाहों पर विराम लगता नजर आया.

'मेरी शादी एक…'

इस इवेंट में फहाद फासिल ने पत्नी नजरिया नाजिम के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, 'मेरी शादी एक बच्ची से हुई है.' इसके बाद उन्होंने फिल्म 'डोंट ट्रबल द ट्रबल' में अपनी को-एक्ट्रेस और चाइल्ड आर्टिस्ट सारा की तारीफ करते हुए कहा, 'लोग मुझसे कहते हैं कि बच्चों को संभालने की मेरी क्षमता और धैर्य कमाल के हैं. तो मैं कहता हूं, 'मेरे घर में एक बच्चा है. मैं उससे निपट रहा हूं.' लेकिन पहली बार मुझे एक ऐसा बच्चा मिला, जो मुझे संभाल सकता है.'

'मैंने कभी इतना…'

फहाद फासिल ने सारा की तारीफ करते हुए आगे कहा, 'जब भी मैं अपनी लाइन भूल जाता, वह मुझे सुधारते हुए कहती थीं, 'सर, मुझे लगता है कि यह इस तरह है.' उन्होंने मेरी लाइनें भी रट ली थीं. मैंने कभी इतनी पेशेंस रखने वाली एक्ट्रेस के साथ काम नहीं किया और वह इस समय मेरी सबसे फेवरेट को-एक्टर बन गई हैं. इस फिल्म को बनाते समय हमें खूब मजा आया. मुझे बस उम्मीद है कि आप लोगों को भी इस फिल्म को देखते समय उतना ही मजा आएगा, जितना हमें इसे बनाते हुए आया. हमारे लिए इतना ही काफी होगा.'