तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है. मशहूर डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ की मां सत्यवती, जिन्हें परिवार और करीबी लोग प्यार से 'अम्माजी' कहकर बुलाते थे, उनका 96 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने हैदराबाद में अपने घर पर आखिरी सांस ली. अम्माजी के दनिया छोड़कर जाने से पुरी जगन्नाथ के परिवार में शोक का माहौल है, वहीं साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार और फैंस भी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

पुरी जगन्नाथ के ऊपर टूटा दुखों का पहाड़

अम्माजी के निधन के बाद सबसे भावुक करने वाला पल तब सामने आया, जब पुरी जगन्नाथ की बेटी पवित्रा जगन्नाथ ने अपनी दादी को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने दादी के साथ बिताए खूबसूरत पलों की कुछ पुरानी तस्वीरें पोस्ट कीं, जिन्हें देखकर फैंस की भी आंखें नम हो गईं.

पोती ने शेयर की भावुक पोस्ट

इन तस्वरों के साथ पवित्रा ने जो नोट शेयर किया, उसमें उन्होंने लिखा कि उनकी दादी परिवार की सबसे मजबूत कड़ी थीं और उनका प्यार हमेशा सभी को एक साथ जोड़े रखता था. उन्होंने आगे कहा कि दादी की जगह कोई नहीं ले सकता और उनकी कमी हमेशा महसूस होगी.

पोस्ट ने नम की फैंस की आंखें

पवित्रा के इस पोस्ट पर हजारों लोगों ने कमेंट कर परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं, और 'अम्मा' को श्रद्धांजलि देते हुए, लिखा कि दादी की यादें हमेशा उनके परिवार के साथ रहेंगी. बता दें, पुरी जगन्नाथ तेलुगु सिनेमा के सक्सेसफुल डायरेक्टर में गिने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों का डायरेक्शन किया है.

इन फिल्मों से पुरी जगन्नाथ को मिली सफलता

उनके डायरेक्शन में 'पोकिरी', 'बिजनेसमैन', 'टेम्पर', 'आईस्मार्ट शंकर' और 'लाइगर' जैसी फिल्में शामिल हैं. उनकी फिल्मों ने उन्हें भारतीय सिनेमा के बड़े डायरेक्टरों की लिस्ट में खास जगह दिलाई है. अम्माजी के निधन की खबर सामने आने के बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों, डायरेक्टरों और मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए पुरी जगन्नाथ और उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई है.

फैंस सोशल मीडिया पर दे रहे श्रद्धांजलि

परिवार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, अम्माजी का अंतिम संस्कार परिवार और करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में पूरे रीति रिवाज के साथ किया जाएगा. वहीं, पवित्रा का भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस लगातार कमेंट कर अम्माजी को श्रद्धांजलि दे रहे है.