Priya Bhavani Shankar Wedding: साउथ सिनेमा से एक खुशखबरी सामने आई है. मशहूर अभिनेत्री प्रिया भवानी शंकर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड राजवेल राज के साथ शादी कर ली है. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहीं हैं, जिसपर फैंस दिल खोलकर प्यार बरसा रहे हैं.

लाल साड़ी में दुल्हन बनीं प्रिया, सादगी ने जीता दिल

प्रिया भवानी शंकर अपनी शादी के दिन बेहद खूबसूरत नजर आईं. उन्होंने खास मौके के लिए पारंपरिक लाल साड़ी चुनी. इसके साथ उन्होंने बेहद हल्की ज्वेलरी पहनी और अपने लुक को सिंपल रखा. खुले और सादगी से संवरे बालों में अभिनेत्री का ब्राइडल अंदाज देखते ही बन रहा था. वहीं, उनके दूल्हे राजा राजवेल राज सफेद शर्ट और धोती में नजर आए. दोनों का सादा और पारंपरिक लुक सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है.

दुल्हन की सहेलियों के साथ पहुंचे राजवेल

शादी समारोह का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोर रहा है. इसमें राजवेल राज को दुल्हन की सहेलियों के साथ प्रिया की तरफ आते हुए देखा जा सकता है. वीडियो के आखिर में दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हैं.

एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी

कैसे शुरू हुई दोनों की प्रेम कहानी?

कपल की लव स्टोरी बेहद खास रही. उनका प्यार आज-कल का नहीं बल्कि कॉलेज के समय का है, दोनों 10 साल के ज्यादा समय से साथ रहे. पहली बार अगस्त 2026 में प्रिया ने राजवेल के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसके बाद दोनों की सगाई की खबरें खूब सुर्खियों में आईं थी और अब दोनों ने आखिरकार अपने रिश्ते को नाम दिया और सात जन्मों के लिए शादी के बंधन में बंध गए.

एक्ट्रेस से पहले पत्रकार थीं प्रिया

बता दें, प्रिया ने अपने करियर की शुरुआत बतौर एक्ट्रेस नहीं बल्कि पत्रकार के रूप में की थी. इसके बाद उन्होंने टीवी की दुनिया में कदम रखा और फिर फिल्मों में अपनी दमदार एक्ट्रिंग से पहचान बनाई. बहरहाल, एक्ट्रेस की शादी की तस्वीरें देख फैंस खूब प्यार लुटा रहा है, ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं.