Popular Starkid Love and Breakup Story: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और सुपरस्टार सी. जोसेफ विजय उर्फ थलपति विजय के बेटे जेसन संजय इस समय अपनी डेब्यू फिल्म 'सिग्मा' को लेकर खबरों में छाए हुए हैं. जेसन संजय की डेब्यू फिल्म 'सिग्मा' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है. फिल्म 'सिग्मा' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज 5 दिन हो गए हैं. हालांकि, इस बार जेसन संजय अपनी फिल्म की वजह से नहीं, बल्कि अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में जेसन संजय ने बताया कि कॉलेज के दिनों में उन्हें एक लड़की से प्यार हुआ था, लेकिन करीब डेढ़ साल बाद उनका ब्रेकअप हो गया. इसके बाद जेसन संजय ने अपने ब्रेकअप फेज के बारे में भी खुलकर बात की.
कॉलेज वाली लव स्टोरी…
दरअसल, जेसन संजय हाल ही में अपनी फिल्म 'सिग्मा' का प्रमोशन करने के लिए फिल्म के लीड एक्टर संदीप किशन के साथ वीजे सिद्धू के व्लॉग में पहुंचे थे. यहां जेसन ने पहली बार अपनी लव लाइफ के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने अपनी कॉलेज की लव स्टोरी के बारे में बताया, जो लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप की वजह से पूरी नहीं हो पाई.
सिर्फ एक ही प्यार…
व्लॉग वीडियो में जेसन समेत सभी लोग छत पर पार्टी कर रहे थे. इस दौरान बातचीत करते हुए जेसन ने पहली बार अपनी पर्सनल और लव लाइफ के बारे में बात की. अपनी लव लाइफ के बारे में बात करते हुए जेसन ने कहा, 'सिर्फ एक ही प्यार था. ये काफी समय पहले की बात है, जब हम कॉलेज में थे. हम डेढ़ साल तक रिलेशनशिप में थे. फिर हमने आपसी सहमति से ब्रेकअप कर लिया. हमने ये फैसला मिलकर लिया था.'
सबसे बना ली थी दूरी
अपने ब्रेकअप फेज के बारे में बात करते हुए जेसन संजय ने कहा, 'मैं युवान शंकर राजा के लव और सैड सॉन्ग सुनता था.' जेसन संजय ने यह भी बताया कि जब उनका दिल टूटा और रिश्ता खत्म हुआ, तब वह सोशल मीडिया से दूर हो गए थे. जेसन ने आगे कहा, 'उस समय मैं इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट नहीं करना चाहता था, क्योंकि अगर मैं ऐसा करता और हम फिर से जुड़ जाते, तो हम इससे मूव ऑन नहीं कर पाते. इसलिए हमने दूरी बनाए रखी.'
जिंदगी में आगे बढ़ गए…
जेसन संजय ने आगे कहा, 'मैं अब ठीक हूं. उस समय सब ठीक हो गया था. अब हम अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं. उसके बाद, मैं 'सिग्मा' बनाने में जुट गया.' मालूम हो कि जेसन संजय ने साल 2018 से 2020 तक कनाडा के टोरंटो फिल्म स्कूल और 2020 से 2022 तक लंदन के सेंट्रल फिल्म स्कूल में पढ़ाई की थी.