Pawan Kalyan Young Fan Niranjan Passes Away: तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार पवन कल्याण से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है. दरअसल, पवन कल्याण के एक टीनेज फैन का निधन हो गया है. इस फैन के निधन की खबर ने एक्टर को बुरी तरह से तोड़ दिया है. पवन कल्याण ने खुद इस बात की जानकारी दी और अपने टीनेज फैन को श्रद्धाजलि दी. एक्टर ने ये भी बताया कि उनके इस फैन की मौत एक खतरनाक बीमारी की वजह से हुई है. इस फैन को ट्रिब्यूट देते हुए पवन कल्याण के बाकी फैंस ने एक वीडियो भी शेयर किया है. जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

बीमारी फैन से मिले पवन कल्याण

डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के अनुसार, पवन कल्याण के एक टीनेज फैन का नाम निरंजन है, जो एक रेयर जेनेटिक डिसऑर्डर से पीड़ित था और इससे बहादुरी के साथ लड़ रहा था. इस लड़के की कहानी ने पिछले कुछ हफ्तों में हजारों लोगों को प्रेरित किया है. निरंजन की लंबे समय से इच्छा थी कि वो अपने हीरो पवन कल्याण से मिले. इस बारे में पता चलने पर पवन कल्याण तुरंत निरंजन से मिलने के लिए हनुमाकोंडा में स्थित उनके घर पर गए, जहां उन्होंने निरंजन और उनके परिवार के साथ समय बिताया और उनके साथ सारी तस्वीरें क्लिक कीं. इस दौरान पवन कल्याण ने परिवार को आर्थिक सहायता देने का भी वादा किया.

लोगों ने दी श्रद्धाजलि…

पवन कल्याण के फैंस ने X पर निरंजन के साथ सुपरस्टार की मुलाकात का वीडियो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. एक यूजर ने लिखा, 'छोटा बच्चा अब शांति का प्रतीक नहीं रहा.' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'दिल दहला देने वाली खबर. रेयर जेनेटिक डिसऑर्डर से जूझ रहे युवा लड़के निरंजन का दुखद निधन हो गया है.' एक अन्य यूजर ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'उनकी मुस्कान, उनके शब्द, उनका सपना, उनकी खुशी. सब कुछ इतनी जल्दी खत्म हो जाता है. आइए #OG2 की रिलीज के दिन हमारे छोटे से समूह निरंजन को एक भव्य श्रद्धांजलि दें.' #RIPNiranjan.'