Raghava Lawrence Breaks Silence on Politics Entry: जब से थलापति विजय चुनाव जीतकर तमिलनाडु के सीएम बने हैं, तब से साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर्स के राजनीति में शामिल होने को लेकर खबरें भी तेज हो गई. ताजा मामला तमिल सिनेमा के फेमस एक्टर और कोरियोग्राफर राघव लॉरेंस से जुड़ा है. सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही है कि तिरुचिरापल्ली में होने वाले उपचुनाव में विजय की पार्टी टीवीके की तरफ से राघव लॉरेंस को चुनावी मैदान में उतार जा सकता है. अब इस मामले पर खुद राघव लॉरेंस ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है.
राघव लॉरेंस का वीडियो
राघव लॉरेंस ने सोशल मीडिया पर अपना एक सेल्फी वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने राजनीति में शामिल होने के लिए जनता की राय मांगी है. इसके साथ ही ये खुलासा किया है कि वह जनता की राय पर विचार करने के बाद ही अपना आखिरी फैसला लेंगे. इसके साथ ही वीडियो में उन्होंने ये भी बताया कि उनके जीवन में राजनीति ने कैसे कदम रखा था. उन्होंने बताया कि यह सब 2017 के जल्लीकट्टू प्रदर्शन के दौरान शुरू हुआ था. उन्होंने बताया कि उस प्रदर्शन में उनका जाना एक बड़ा मुद्दा बन गया था.
क्या मुझे राजनीति में…
राघव लॉरेंस ने वीडियो में कहा, 'जब मैंने अपने लोगों को रजनीकांत के साथ राजनीति में आने के अपने फैसले के बारे में बताया, तो वो सब बहुत खुश हुए और मुझसे पूछने लगे कि क्या मैं मंत्री बनूंगा. मैंने कहा, 'बिना किसी इनाम की उम्मीद किए बस अपना कर्तव्य निभाओ.' मंत्री पद पढ़े-लिखे लोगों के लिए होते हैं. मैंने ज्यादा पढ़ाई नहीं की है. पार्टी को आगे बढ़ने दो. हम लोगों का भरोसा जीतेंगे. राजनीति जनता के कल्याण के लिए होनी चाहिए.' इसके साथ ही राघव लॉरेंस ने बताया कि उनकी मां शुरू में उनके इस फैसले के खिलाफ थीं और अपनी मां के खिलाफ नहीं जा सकते हैं. उन्होंने कहा, 'मेरी मां ही मेरी भगवान हैं.' हालांकि, वीडियो के आखिर में राघव लॉरेंस ने अपने फैंस से पूछा, 'क्या मुझे राजनीति में आना चाहिए? क्या मुझमें वह योग्यता है? आप ही बताइए. इस वीडियो के नीचे अपनी राय दें.'