Jr NTR Shoulder Injury: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, जूनियर एनटीआर के साथ एक हादसा हो गया है, जिसमें उनके कंधे में चोट लग गई. इस बात की जानकारी खुद जूनियर एनटीआर की टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए दी है. इस बयान में बताया गया है कि जूनियर एनटीआर के कंधे में गंभीर चोट लगी है और डॉक्टर ने उन्हें 6 से 8 हफ्ते तक पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी है. इसकी वजह से उनकी आने वाली फिल्म 'ड्रैगन' की शूटिंग में देरी हो सकती है. चलिए आपको ये पूरा मामला समझाते हैं.
2 महीने तक नहीं कर सकते कोई भी काम
जूनियर एनटीआर की टीम ने अपने बयान बताया कि सोमवार यानी 27 जुलाई की शाम को एक घटना में जूनियर एनटीआर के कंधे में चोट लग गई. चोट लगने के बाद जूनियर एनटीआर को तुरंत अस्पताल में ले जाया गया. जहां, डॉ. जे. मधुसूदन राव और डॉ. आरए. पूर्णचंद्र तेजस्वी की मॉनिटरिंग में एक्सपर्ट की एक टीम ने उनका इलाज किया. एक्टर की टीम ने अपने बयान में आगे कहा कि जूनियर एनटीआर को 6 से 8 हफ्ते (यानी करीब 2 महीने) तक पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी गई है. बयान में आगे कहा गया, 'हम सभी फैंस, वेल विशर और मीडिया के दोस्तों से ये कहना चाहते हैं कि घबराने की कोई बात नहीं है. एनटीआर की हालत फिलहाल स्थिर है, वे आराम से रेस्ट कर रहे हैं और उन्हें बेस्ट मेडिकल केयर मिल रही है.
जूनियर एनटीआर की हेल्थ अपडेट
एक्टर की टीम ने बयान के आखिर में कहा, 'हम जूनियर एनटीआर की सेहत और उनके मेडिकल कंडिशन से जुड़ी जानकारी समय-समय पर ऑफिशियली अपडेट शेयर करते रहेंगे. आपकी समझ और लगातार सपोर्ट के लिए धन्यवाद.' बता दें कि जूनियर एनटीआर फिलहाल प्रशांत नील के डायरेक्शन बन रही अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म 'ड्रैगन' की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ अनिल कपूर और रुक्मिणी वसंत भी लीड रोल में थी.