रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का तीसरा गाना 'बिंदास' रिलीज किया है. जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. इस डांस नंबर से नोरा फतेही अपने ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज से लोगों को दीवाना बना रही हैं.
'बिंदास' ने उड़ाया गर्दा
मेकर्स ने फिल्म का का तीसरा गाना 'बिंदास' रिलीज किया है. गाने में नोरा का अंदाज दर्शकों खूब इंप्रेस कर रहा है. बता दें, 'बिंदास' एक हाई एनर्जी डांस नंबर है, जिसमें नोरा फतेही बेहद ग्लैमरस अवतार में नजर आ रही हैं. अपने शानदार डांस मूव्स और एक्सप्रेशंस से नोरा ने गाने में जान डालने की पूरी कोशिश की है. गाने का म्यूजिक भी काफी एनर्जेटिक है, जो इसे पार्टी और डांस नंबर वाला फील दे रहा है.
किसने दी गाने को अपनी आवाज?
इस गाने को अनिरुद्ध रविचंदर और दीप्ति सुरेश ने अपनी आवाज दी है. वहीं, गाने के म्यूजिक और बीट्स में अनिरुद्ध की खास झलक देखने को मिलती है. मेकर्स ने फिल्म के म्यूजिक एल्बम में कुल 12 गाने रखे हैं, जिनमें से अब तक तीन गाने रिलीज किए जा चुके हैं.
पहले रिलीज हो चुके हैं ये दो गाने
'बिंदास' से पहले 'जेलर 2' के दो गाने दर्शकों के सामने आ चुके हैं. फिल्म का पहला गाना 'अला बोलेलो' हाई-एनर्जी ट्रैक था, जिसे लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिली. इसके बाद 'वन सन, वन मून' का लिरिकल वीडियो रिलीज किया गया.
दूसरे गाने में दिखी खास झलक
'वन सन, वन मून' में रजनीकांत के स्टारडम और उनकी विरासत को फोकस किया गया है. इसके लिरिकल वीडियो में फिल्म की कुछ नई झलकियां भी देखने को मिली थीं. अब 'बिंदास' के जरिए मेकर्स ने फिल्म में ग्लैमर और डांस का तड़का लगा दिया है.
कब रिलीज होगी 'जेलर 2'?
'जेलर 2' का निर्देशन नेल्सन दिलीप कुमार ने किया है और फिल्म को सन पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में रजनीकांत के साथ शिवराज कुमार, विद्या बालन, राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिर्ना और सूरज वेंजारामूडु जैसे कलाकार नजर आएंगे. फिल्म 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. अब देखना होगा कि बड़े पर्दे पर रजनीकांत का एक्शन और नोरा फतेही का डांस दर्शकों को कितना पसंद आता है.