साउथ सिनेमा की शानदार एक्ट्रेस साई पल्लवी एक बार फिर अपने अंदाज से फैंस का दिल जीत रही हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म 'इंजी वेल्लम' का पहला गाना 'आची आची' रिलीज हो गया है. गाने में साई पल्लवी का बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिल रहा है. खास बात यह है कि वह छोटे बालों और प्रेग्नेंट महिला के लुक में नजर आ रही हैं. उनका यह नया रूप सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.

'आची आची' में दिखा साई पल्लवी का खास अंदाज

मणिरत्नम के डायरेक्शन में बन रही रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'इंजी वेल्लम' में विजय सेतुपति और साई पल्लवी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म के पहले गाने 'आची आची' में साई पल्लवी मदरहुड की खुशी को एंजॉय करती दिखाई दे रही हैं. गाने में उनके किरदार की जिंदगी के खूबसूरत पल दिखाए गए हैं.

छोटे बालों में साई पल्लवी का लुक काफी अट्रैक्टिव लग रहा है. वह पिंक कलर के कपड़े पहने नजर आ रहीं हैं, और बेफिक्री वाला उनका अंदाज लोगों को खूब भा रहा है, सॉन्ग में दिख रहा है कि वो प्रेग्नेंट हैं और मां बनने वाली हैं, लेकिन उनका खुद का अंदाज किसी छोटे बच्चे कम नहीं दिख रहा है.

क्यों खास है म्यूजिक?

'आची आची' को खास बनाने में ए आर रहमान के म्यूजिक का भी बड़ा कॉन्ट्रिब्यूशन है. गाने के बोल इलंगो कृष्णन ने लिखे हैं, जबकि इसे वैशाली सामंत और शरण्या श्रीनिवासन ने अपनी आवाज दी है. तमिल ट्रैक में मलयालम बोलों का खूबसूरत मेल सुनने को मिलता है. संगीत और साई पल्लवी के डांस ने गाने को एक अलग ही खूबसूरती दी है.

फैंस का साई पल्लवी के छोटे बालों वाले लुक पर रिएक्शन

गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जमकर प्यार लुटाया. एक यूजर ने लिखा कि साई पल्लवी अपने अलग अंदाज में छोटे बालों कमाल की खूबसूरत लग रही हैं. वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि उनका नया अवतार बेहतरीन है और इतना ही नहीं एआर रहमान के म्यूजिक को भी खूब प्यार मिल रहा है.

बहरहाल, फिल्म का पहला गाना रिलीज हो गया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है अब फैंस को ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है.