Om X Review: साउथ सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस साई पल्लवी इन दिनों हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'रामायण' में अपने किरदार सीता के लिए खूब तारीफें बटोर रही हैं. साई की फिल्म 'रामायण' का खुमार अभी सिर से उतरा भी नहीं था कि इसी बीच उनकी नई फिल्म थिएटर में रिलीज हो गई. दरअसल, साई पल्लवी, मामूटी और धनुष की एक्शन क्राइम फिल्म 'ओम' आखिरकार थिएटर में रिलीज हो गई. इस फिल्म में साई पल्लवी का एक अलग ही अवतार देखने को मिला. सिनेमा प्रेमियों ने रिलीज होते ही थिएटर जाकर इस फिल्म का पहला शो देख लिया है. इन लोगों ने फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर अपना रिव्यू भी शेयर किया. चलिए जानते हैं कि आखिर लोगों को साई पल्लवी और धनुष की नई फिल्म कैसी लगी.
फिल्म देखकर क्या बोली पब्लिक?
साई पल्लवी और धनुष की फिल्म 'ओम' देखने के बाद एक यूजर ने अपना रिव्यू देते हुए X पर लिखा, 'OM कुल मिलाकर ठीक-ठाक है. इंटरवल ब्लॉक से लेकर 'वीझवीरा' सीक्वेंस तक का हिस्सा सबसे बेहतरीन था. उसके बाद फिल्म का ग्राफ थोड़ा नीचे आ गया. 'वीझवीरा' वाला हिस्सा तो एकदम जबरदस्त था! धनुष के सीन पर दर्शकों को इतना शोर मचाते हुए पहले कभी नहीं देखा! D (धनुष) फायर है और इक्का कोर्टरूम वाला सीन बहुत पसंद आया. साई पल्लवी अपने बेहतरीन फॉर्म में हैं!'
एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'ओएम (OM) एक दिलचस्प जासूसी थ्रिलर है, जिसमें राजकुमार पेरियासामी ने किरदारों के बीच के गहरे टकराव और बारीकियों पर बहुत ध्यान दिया है. धनुष फिल्म के शुरुआती हिस्सों के बाद अपने गंभीर और भावुक अंदाज में छा गए हैं. ब्लॉकबस्टर!'
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'OM सच्ची घटनाओं से आंशिक रूप से प्रेरित एक जासूसी क्राइम थ्रिलर फिल्म है. इसकी कहानी 3 अहम किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनमें से कुछ स्क्रीनप्ले राइटिंग से भी जुड़े हैं. साई पल्लवी का किरदार दर्शकों के जेहन में रह जाता है. बैकग्राउंड म्यूजिक (BGM) सीन के प्रभाव को कुछ खास नहीं बढ़ाता, काफी कमजोर है. पहला हाफ ठीक-ठाक है, लेकिन दूसरा हाफ खराब है.'
रिव्यू देते हुए X यूजर ने लिखा, 'Om ने दुनिया भर में 32 करोड़ की ओपनिंग कर ली है, जिसमें तमिलनाडु से मिली 11.5 करोड़ की शानदार ओपनिंग का बड़ा योगदान है. इसने #Scene और सूर्या की VAS को पीछे छोड़ दिया है; सूर्या 15 साल तक लगातार फ्लॉप फिल्में देने के बाद 'करुप्पु' (Karuppu) के जरिए फिर से चर्चा में आए थे. बहुत बढ़िया, D (धनुष) भाई!'
एक और यूजर ने लिखा, 'कमियों को छोड़ दें तो एक्टर्स की परफॉर्मेंस और कुछ शानदार मोमेंट्स पूरी महफिल लूट लेते हैं! धनुष, मामूटी और साई पल्लवी ने बेहतरीन काम किया है. वहीं, इंटरवल ब्लॉक और दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक (BGM) काफी असरदार हैं. फिल्म की लंबाई थोड़ी कम हो सकती थी, लेकिन फिर भी यह मुझे पसंद आई!'