Dhanush Mobbed by Fans: तमिल फिल्मों के सुपरस्टार धनुष इन दिनों अपने डबल नेशनल अवॉर्ड की जीत की खुशी मना रहे हैं. इसके साथ ही धनुष अपनी आने वाली फिल्म 'ओम चैप्टर 1: उधिरम - द ब्लड वुड' की शूटिंग में बिजी हैं. इन दिनों एक्टर इस फिल्म का आखिरी शूटिंग शेड्यूल पूरा कर रहे हैं. इसी शूटिंग के दौरान धनुष के साथ कुछ ऐसा जिसने सभी को हैरान कर दिया. दरअसल, शूटिंग के आखिरी शेड्यूल तिरुवनमलाई के मंदिर में किया जा रहा था, जहां धनुष को देख फैंस की भीड़ बेकाबू हो गई और उन्हें घेर लिया. इस घटना की एक वीडियो भी सामने आया है, जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
धनुष को देख बेकाबू हुई फैंस की भीड़
वायरल वीडियो में धनुष की तिरुवनमलाई में 'ओम चैप्टर 1: उधिरम - द ब्लड वुड' के अंतिम शेड्यूल के दौरान फैंस की भीड़ से घिरे हुए दिखाई दे रही है. एक दूसरी वीडियो में धनुष बॉडी गार्ड की मदद लेते हुए शांत भाव से भीड़ के बीच से निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि तिरुवनमलाई में 'ओम चैप्टर 1' की शूटिंग के दौरान धनुष जब अपनी कार की ओर जा रहे थे, तो फैंस की भारी भीड़ ने उन्हें घेर लिया. इस दौरान कई फैंस धनुष की वीडियो शूट करने की कोशिश कर रहे थे. इस दौरान धनुष के बॉडी गार्ड को भी फैंस की भीड़ में से रास्ता बनाना मुश्किल हो रहा था. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
फैंस की धनुष की तारीफ
इस वायरल वीडियो पर कई फैंस के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं. वीडियो के कमेंट में कई लोगों ने धनुष की तारीफ की और कहा कि वो इतनी अफरा-तफरी के बावजूद बेहद शांत हैं और भीड़ को देखकर मुस्कुरा रहे हैं. वहीं, कुछ लोगों ने भी कहा कि वो पब्लिक स्पॉट पर शूटिंग के दौरान ऐसी घटना होना आम बात है. बता दे कि धनुष की फिल्म 'ओम चैप्टर 1: उधिराम- द ब्लड वुड' इस साल की सबसे मॉस्ट अवेटेड तमिल फिल्मों में से एक है. इसमें ममूटी, साई पल्लवी, श्रीलीला, नसीरुद्दीन शाह और इंद्रन्स जैसे एक्टर्स अहम किरदार में हैं.